
संजय राउत मुंबई के अस्पताल में एडमिट, कुछ दिन पहले ही बीमार होने की दी थी जानकारी
AajTak
राज्यसभा सांसद संजय राउत को मुंबई के मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ दिन पहले ही राउत ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और चिकित्सकों की सलाह पर वे करीब दो महीने तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहेंगे.
उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) गुट के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को मुंबई के मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रहे थे और अब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, संजय राउत एक गंभीर चिकित्सकीय स्थिति के उपचार से गुजर रहे हैं, जिसके चलते डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राउत ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और चिकित्सकों की सलाह पर वे करीब दो महीने तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहेंगे. उन्होंने कहा था कि इस दौरान वे किसी राजनीतिक कार्यक्रम या सार्वजनिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे और पूरी तरह स्वास्थ्य लाभ पर ध्यान देंगे.
संजय राउत महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा हैं और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में वे लगातार केंद्र सरकार और प्रतिद्वंद्वी दलों पर मुखर रुख अपनाते रहे हैं. उनके अस्वस्थ होने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है.
पीएम मोदी ने की थी स्वास्थ होने की कामना
संजय राउत ने जब सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी तबीयत की जानकारी दी थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए राउत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. राउत की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, 'संजय राउत जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









