
संजय राउत की टिप्पणी से नाराज हुई कांग्रेस, डैमेज कंट्रोल में जुटे उद्धव ने बयान से किया किनारा,दी नसीहत
AajTak
शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने पार्टी प्रवक्ता संजय राउत के उस बयान से किनारा कर लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी अगले साल लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीट पर लड़ेगी. उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे एमवीए गठबंधन को नुकसान पहुंचे.
लोकसभा चुनाव के लिए INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी फैसला होना बाकी है, लेकिन सहयोगी दलों ने कांग्रेस पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (उद्धव गुट की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को जोर दिया कि उनकी पार्टी अगले साल लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीट पर लड़ेगी.
राउत ने दिया था ये बयान
राउत ने यह भी कहा कि सीट बंटवारे के संबंध में कांग्रेस के साथ उनकी बातचीत बिल्कुल शून्य से शुरू होगी, क्योंकि राज्य में उसके (कांग्रेस के) पास कोई भी सीट नहीं है. राउत के इस बयान से कांग्रेस नाराज हो गई है जिसके बाद खुद उद्धव ठाकरे डैमेज कंट्रोल करने में जुट गए हैं. पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे एमवीए गठबंधन को नुकसान पहुंचे. उनके इस बयान को राउत के बयान के खंडन के रूप में देखा जा रहा है जिसने सहयोगी कांग्रेस में कई लोगों को परेशान कर दिया है.
मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए, ठाकरे ने कहा कि टिकट वितरण सुचारू रूप से होगा और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी से बात की है. एक दिन पहले, राउत ने यह कहकर हलचल मचा दी थी कि शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 23 पर चुनाव लड़ेगी. राउत ने यह भी कहा था कि कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत "शून्य से शुरू" करनी होगी क्योंकि कांग्रेस ने पिछले चुनावों में कोई सीट नहीं जीती थी. उनके इस बयान पर राज्य कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी.
उद्धव ने किया बयान से किनारा
उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे एमवीए को नुकसान पहुंचे. इसलिए मैं कुछ भी कहने वालों पर ध्यान नहीं दूंगा. जब तक कांग्रेस अध्यक्ष इस मुद्दे (सीट-बंटवारे) पर नहीं बोलेंगे, तब तक न तो मैं और न ही मेरी तरफ से कोई भी इस पर टिप्पणी करेगा.' शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने यह भी कहा कि टिकट वितरण सुचारू रूप से होगा.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







