
'संगम तब जाएंगे, जब मां गंगा बुलाएंगी', प्रयागराज महाकुंभ में स्नान को लेकर अखिलेश यादव का बयान
AajTak
अखिलेश यादव ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोलकाता तक गंगा बहती है, जो गंगा में जहां डुबकी लगाना चाहे वहां लगा सकता है, सभी जगह का अपना महत्व है, कल मैं हरिद्वार में था और संक्रांति पर डुबकी लगाई थी.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोलकाता तक गंगा बहती है, जो गंगा में जहां डुबकी लगाना चाहे वहां लगा सकता है, सभी जगह का अपना महत्व है, कल मैं हरिद्वार में था और संक्रांति पर डुबकी लगाई थी. वहीं, प्रयागराज जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि संगम तब जाएंगे, जब मां गंगा बुलाएंगी.
दरअसल, बीते दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें वो गंगा नदी में स्नान करते हुए नजर आ रहे थे. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया मां गंगा का आशीर्वाद.' अखिलेश यादव ने ये स्नान हरिद्वार की गंगा में किया था.
अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन हमारी हिंदू परंपरा के तहत हजारों साल से होता आया है. उम्मीद है कि सरकार कमियों पर ध्यान देगी और सही इंतजाम करेगी. श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होगी. जिन साधु-संतों को हम कभी नहीं देख पाते, वो लोग भी महाकुंभ में आकर पूजा-पाठ, साधना करते हैं और हमको दर्शन देते हैं.
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव मंगलवार रात को उत्तराखंड पहुंचे थे. इसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे हरिद्वार रवाना हो गए. वहां उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा में पावन डुबकी भी लगाई. और आज सुबह परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर पूजा-अर्चना कर दिवंगत चाचा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की.
मालूम हो कि अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का 73 वर्ष की उम्र में बीते गुरुवार को गुरुग्राम के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. वहीं, उनका अंतिम संस्कार सैफई में हुआ था.
वहीं, दिल्ली चुनाव में आप-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि 'इंडिया अलायंस' जब बन रहा था तो कहा गया था कि जो रीजनल पार्टी जहां मजबूत है उस रीजनल पार्टी को 'इंडिया अलायंस' और मजबूत करेगा. दिल्ली में आम आदमी पार्टी मजबूत है, इसलिए हमने आप को समर्थन दिया है. आप के साथ 'इंडिया अलायंस' को खड़े रहना चाहिए. मेरा सुझाव है कि आप मजबूत है ऐसे में हम केजरीवाल जी के साथ खड़े हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










