
संकट में अमेरिका ने मुंह फेरा तो रूस ने बढ़ाया मदद का हाथ
AajTak
भारत में ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच, रूस ने भारत को कोरोना संकट से निपटने का प्रस्ताव दिया है. सूत्रों ने बताया कि भारत रूस से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और टैंकों की खरीदने के बारे में सोच रहा है.
अस्पतालों में बेड के साथ-साथ ऑक्सीजन की कमी ने भारत में कोरोना संकट को विकराल बना दिया है. भारत के कई शहरों में ऑक्सीन की किल्लत सामने आई है. ऑक्सीजन की कमी का आलम यह है कि दिल्ली के दो अस्पतालों में बेड्स की संख्या कम कर दी गई. ऐसा इसलिए किया गया है कि ऑक्सीजन न होने की वजह से मरीजों का इलाज कठिन होगा, लिहाजा दिल्ली के दो अस्पतालों में बेड्स की संख्या घटा दी गई है. इस संकट में रूस ने मदद का प्रस्ताव दिया है. (फाइल फोटो-AP) असल में, दिल्ली में बगैर ऑक्सीजन के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 25 लोगों ने दम तोड़ दिया. इसलिए क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली में 25 कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन नहीं मिली. मुर्दाघरों में जगह कम पड़ गई है, श्मशानों में कतारें लगी हैं, कब्रिस्तानों में जगह कम पड़ गई है...और ये सब सिर्फ इसलिए नहीं है कि कोरोना से लोग मर रहे हैं, बल्कि इसलिए है कि बगैर इलाज के लोग मर रहे हैं. क्योंकि अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ गई है. (फाइल फोटो-PTI)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








