
श्रृंगार गौरी विवाद LIVE: ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने का हुआ सर्वे, परिसर से निकले DM और पुलिस कमिश्नर
AajTak
श्रृंगार गौरी मामले में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर और दोनों पक्ष के वकील पहुंच गए हैं. सर्वे की कार्रवाई के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
यूपी की धर्म नगरी वाराणसी के श्रृंगार गौरी मामले में आज ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे शुरू हो गया है. सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर, उनके सहायक, वादी और प्रतिवादी के साथ ही दोनों पक्षों के वकील भी ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे के लिए प्रवेश कर गए हैं. सर्वे के लिए मस्जिद परिसर में दाखिल हुए सभी लोगों के मोबाइल फोन जमा करा लिए गए हैं.
ज्ञानवापी मस्जिद में पहुंचते ही एडवोकेट कमिश्नर ने तहखाने का सर्वेक्षण शुरू कर दिया. बताया जाता है कि तहखाने में कुल चार कमरे हैं. इनमें से तीन कमरे मुस्लिम पक्ष और एक हिंदू पक्ष के पास है. तहखाने के चारों कमरों का सर्वे पूरा कर लिया गया है. तहखाने के सर्वे के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश परिसर से निकल गए हैं. हालांकि, एडवोकेट कमिश्नर और सर्वे करने गई टीम में शामिल अन्य लोग, वादी-प्रतिवादी और उनके वकील अभी ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ही हैं.
ये भी पढ़ें- माता श्रृंगार गौरी और उनकी पूजा का क्या है महत्व, कैसे शुरू हुआ काशी में विवाद?
जानकारी के मुताबिक सर्वे टीम ने पश्चिमी दीवार का भी सर्वे किया है. बताया जा रहा है कि सर्वे का कार्य 15 मई को भी जारी रहेगा. 15 मई को ज्ञानवापी मस्जिद के भीतर और ऊपर के कुछ कमरों के साथ ही पश्चिमी दीवार और अन्य दीवारों का भी सर्वे होगा. सर्वे का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुई. क्या तहखाना फिर से खोला जाएगा, इसे लेकर कहा जा रहा है कि इसकी जरूरत है या नहीं, इसे लेकर फैसला कोर्ट कमीशन लेगा.
हिंदू पक्ष के पास तहखाने का जो कमरा है, उसमें दरवाजा नहीं है. हिंदू पक्ष के पास जो कमरा है, उसे खोलने के लिए चाबी की जरूरत ही नहीं पड़ी. प्रशासन की बैठक में तहखाने में सांप होने की आशंका जताते हुए सपेरों को बुलाने की मांग की गई थी. प्रशासन ने तब कहा था कि वहां सीआरपीएफ का कैंप पहले से ही है, ऐसे में इसकी कोई जरूरत नहीं है.
वादी और वकील भी मौजूद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








