
श्रीलंका से कोटा आया मरीज, 10 गुना कम खर्च में सफल नाक सर्जरी, सालों पुराना दर्द खत्म
AajTak
Sri lankan Patient Surgery in Kota: नाक से जुड़ी गंभीर समस्या से जूझ रहे श्रीलंका के ज्ञान कविशका को आखिरकार भारत के कोटा शहर में सफल इलाज मिल पाया. एंडोस्कोपिक तकनीक से की गई सर्जरी ने उनको राहत दी है.
करीब दस साल से नाक से जुड़ी गंभीर समस्या और लगातार रहने वाले सिरदर्द से जूझ रहे श्रीलंका के ज्ञान कविशका को आखिरकार कोटा में राहत मिल गई. कई देशों के अस्पतालों के चक्कर लगाने और असफल सर्जरी झेलने के बाद, कोटा के एक निजी अस्पताल में एंडोस्कोपिक तकनीक से की गई सर्जरी ने उनका जीवन बदल दिया.
डॉक्टरों के अनुसार, 33 साल के कविशका को राइनोजेनिक हेडेक जैसी दुर्लभ समस्या थी, जिसका कारण हाई सेप्टल डेविएशन था. इस स्थिति में नाक की संरचना में विकृति के कारण लगातार सिरदर्द बना रहता है.
कोटा में आधे से भी कम खर्च में राहत
ज्ञान कविशका ने 2018 में कोलंबो में इसी समस्या की सर्जरी कराई थी. उस समय उनका खर्च 5 से 6 लाख रुपए के बीच आया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. वहीं, कोटा में आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से की गई सर्जरी मात्र 60–70 हजार रुपए में पूरी हो गई और पूरी तरह सफल रही.
मरीज को करीब 10 दिन निगरानी में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. स्वस्थ होने के बाद कविशका ने चंबल रिवर फ्रंट भी घूमकर देखा और इसे जीवन बदल देने वाला अनुभव बताया.
लगातार सिरदर्द से जीवन अस्त-व्यस्त

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









