
श्रीलंका: 'मैंने चुनौती ली है, देश की इकोनॉमी पटरी पर लाऊंगा', शपथग्रहण के बाद बोले नए PM रानिल विक्रमसिंघे
AajTak
यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) के नेता रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शपथ दिलाई. इससे पहले भी विक्रमसिंघे पांच बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं.
श्रीलंका में सबसे बड़े आर्थिक संकट के बीच गुरुवार को रानिल विक्रमसिंघे ने 26वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर श्रीलंका को आर्थिक संकट के बाहर लाना है. इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ रिश्ते पर कहा कि उनके कार्यकाल में दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी बेहतर होंगे.
देश के बिगड़ते आर्थिक हालात और हिंसक प्रदर्शनों के बीच महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) के नेता रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शपथ दिलाई. इससे पहले भी विक्रमसिंघे पांच बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं.
पीएम पद की शपथ लेने के बाद विक्रमसिंघे ने पत्रकारों से कहा कि मैंने देश की अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने की चुनौती ली है और मैं इसे पूरा करूंगा. इस दौरान उन्होंने भारत के सवाल पर कहा कि दोनों के बीच रिश्ते पहले से और बेहतर होंगे. नए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे से जब प्रदर्शनकारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम उनसे बात करने के लिए तैयार हैं अगर वो बात करना चाहते हैं.
श्रीलंका के साथ काम करने के लिए आशान्वित
रानिल विक्रमसिंघे के शपथ लेने के बाद भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को कहा कि भारत लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के अनुसार गठित नई श्रीलंकाई सरकार के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं और श्रीलंका के लोगों के लिए नई दिल्ली की प्रतिबद्धता जारी रहेगी. बता दें कि देश में लगातार हो रहे प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बाद महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








