
श्रीलंका में मूसलाधार बारिश से छह लोगों की मौत, पांच लापता
Zee News
आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रदीप कोडिपिली ने कहा, 'हमने बुरी तरह प्रभावित इलाकों में तीन सशस्त्र बलों और बचाव अधिकारियों को तैनात किया है.' नौसेना जलमग्न इलाकों में बचाव अभियान चला रही है.
कोलंबो: श्रीलंका में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई जिससे बाढ़ आ गई, भूस्खलन हुआ और छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारी बारिश का यह लगातार तीसरा दिन है जो देश के दक्षिण-पश्चिम के छह जिलों में बृहस्पतिवार रात शुरू हुई थी. शनिवार को 20 सेंटीमीटर से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई. अधिकारियों ने कहा कि अब तक कम से कम 15,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं. मकान, खेत और सड़कें जलमग्न हैं. समाचार चैनलों ने मुख्य सड़कों पर जलजमाव की तस्वीरें दिखाईं. आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कोलंबो से करीब 85 किलोमीटर दूर केगाले जिले के देवनागला गांव में एक मकान पर मिट्टी का भारी टीला गिरने से एक परिवार के चार व्यक्तियों की मौत हो गई.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



