
श्रीलंका: कोरोना से बचाव के लिए जेल में रखा था सैनिटाइजर, 2 कैदियों ने पीकर की खुदकुशी
Zee News
श्रीलंका की जेल में बचाव के लिए रखा गया सैनिटाइजर दो कैदियों की मौत की वजह बन गया. ये कैदी नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में जेल में बंद थे.
कोलंबो: कोरोना काल में जिस सैनिटाइजर (Sanitizer) को बचाव के प्रमुख उपायों में शामिल किया गया है उसी सैनिटाइजर से आत्महत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मामला श्रीलंका का है. जेल में 12 कैदियों ने सैनिटाइजर पी लिया. इसके बाद हड़कंप मच गया. हालत बिगड़ने पर सभी कैदियों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो कैदियों ने दम तोड़ दिया.
श्रीलंका की एक जेल (Sri Lankan Jail) में बंद दो ईरानी कैदियों ने सैनिटाइजर (Sanitizer) पीकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में कोलंबो रिमांड जेल के प्रवक्ता चंदना एकनायके ने गुरुवार को बताया कि दोनों ईरानी लोगों को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कोलंबो रिमांड जेल के प्रवक्ता चंदना एकनायके ने कहा कि सैनिटाइजर (Sanitizer) पीने वाले 12 कैदियों को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 10 का इलाज चल रहा है और दो ईरानी कैदियों की मौत हो गई. ये सभी लोग नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में रिमांड पर थे.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



