
श्रीराम शोभायात्रा के दौरान झड़प के मामले में 13 अरेस्ट, डिप्टी सीएम बोले- ...बर्दाश्त नहीं करेंगे
AajTak
प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मुंबई में मीरा रोड पर रैली (श्रीराम शोभायात्रा) निकाली गई थी. इस दौरान धार्मिक नारे लगाते हुए रामभक्त पटाखे फोड़ रहे थे. ये कुछ लोगों को नागवार गुजरा. उन्होंने इसका विरोध किया. इसके बाद हुई बहस के बीच हाथापाई की गई. इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को अरेस्ट किया है.
राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मुंबई में मीरा रोड पर रविवार रात कार और मोटरसाइकिल से एक रैली (श्रीराम शोभायात्रा) निकाली गई थी. इस दौरान धार्मिक नारे लगाते हुए रामभक्त पटाखे फोड़ रहे थे. ये कुछ लोगों को नागवार गुजरा. उन्होंने इसका विरोध किया. इसके बाद हुई बहस के बीच हाथापाई की गई. इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को अरेस्ट किया है.
इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. डिप्टी सीएम के एक्शन में आते ही पुलिस भी एक्टिव हुई और 13 लोगों को अरेस्ट किया.
ये भी पढ़ें- Ram Mandir की फोटो एडिट कर लगाए पाकिस्तानी झंडे... माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक गिरफ्तार
इसको लेकर पुलिस का कहना है कि अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. यह मामला मुंबई के बाहरी इलाके मीरा भायंदर के नया नगर का है.
कर्नाटक में एक युवक ने किया आपत्तिजनक पोस्ट
अयोध्या के राम मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में उत्साह देखने को मिल रहा है. हिंदू ही नहीं हर धर्म के लोग जो राम में आस्था रखते हैं, इस मौके पर उत्साहित हैं. इन सबके बीच कर्नाटक के गडग जिले में एक युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिसके सामने आते ही हिंदू संगठन आक्रोशित हो उठे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









