
श्रीकृष्ण को 'माखन चोर' कहने पर मोहन यादव का एतराज, कांग्रेस बोली- सनातन धर्म का इतिहास बदलना चाहते हैं CM
AajTak
'माखन चोर' शब्द की व्याख्या करते हुए CM मोहन यादव ने जो कहा, उस पर विपक्ष ने आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि मोहन यादव सनातन धर्म और श्री कृष्ण की लीलाओं का इतिहास बदलना चाहते हैं.
कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बयान के बाद मध्य प्रदेश में सियासी विवाद शुरू हो गया है.
दरअसल, सीएम मोहन यादव ने कहा था, ''भगवान कृष्ण का माखन के प्रति लगाव इस तरह था कि उस समय माखन कंस के घर जाता था. भगवान कृष्ण का आक्रोश था कि कंस हमारा माखन खाकर हम पर अत्याचार कर रहा है. इस आक्रोश को जताने के लिए उन्होंने माता-पिता से लेकर गांव तक बाल ग्वालों की टीम बनाई कि अपना माखन खाओ या मटकी फोड़ दो, लेकिन दुश्मन को माखन नहीं पहुंचना चाहिए. भगवान कृष्ण का यह दृष्टिकोण विद्रोह का प्रतीक था. यह संदेश देने की कोशिश थी. अनजाने में हम उनके इस विद्रोह को न जाने क्या-क्या कह देते हैं, वह शब्द बोलने में भी खराब लगता है.'' देखें Video:-
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि मोहन यादव कृष्ण की लीलाओं की कहानी बदलकर नया इतिहास लिखना चाहते हैं. देखें Video:-
उमंग सिंगार ने कहा, ''मोहन यादव अपना इतिहास लिखना चाहते हैं, लेकिन सनातन धर्म में वर्षों से लिखी गईं श्री कृष्ण की लीलाओं और उनके बारे में जो इतिहास है, क्या उसे वे बदलना चाहते हैं?''

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








