
श्रद्धा के पिता ने DCP दफ्तर में पुलिस को दर्ज कराया बयान, देखें वीडियो
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने श्रद्धा के पिता का बयान दर्ज किया है. भारी सुरक्षा के बीच श्रद्धा वालकर के पिता डीसीपी दफ्तर पहुंचे. स्पेशल कमिश्नर , ज्वाइंट कमिश्नर और केस के आईओ की मौजूदगी में श्रद्धा के पिता का बयान दर्ज किया गया. इस दौरान श्रद्धा के पिता से इस मामले में बात करने की कोशिश की लेकिन वो बिलकुल खामोश रहे. श्रद्धा हत्याकांड को लेकर आरोपी आफताब लगातार पूछताछ जारी है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










