
श्रद्धा केस Live: आफताब को लेकर अंबेडकर अस्पताल पहुंची पुलिस, आज होगा नार्को टेस्ट
AajTak
आफताब का पहले मेडिकल होगा. इसके बाद सुबह करीब 10 बजे से आफताब का नार्को टेस्ट शुरू होगा. आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट हो चुका है. हालांकि, अभी रिपोर्ट नहीं आई है. आफताब पॉलीग्राफ टेस्ट होने के बाद से नॉर्मल व्यवहार कर रहा है. पॉलीग्राफ टेस्ट में भी आफताब ने कबूल किया था कि उसने श्रद्धा की हत्या की.
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का आज नार्को टेस्ट होना है. दिल्ली पुलिस आफताब को लेकर तिहाड़ जेल से अंबेडकर अस्पताल पहुंची. जहां उसका नार्को टेस्ट किया जाएगा. आफताब पर पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान हुए हमले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अंबेडकर अस्पताल के बाहर भी बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.
आफताब का पहले मेडिकल होगा. इसके बाद सुबह करीब 10 बजे से आफताब का नार्को टेस्ट शुरू होगा. आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट हो चुका है. हालांकि, अभी रिपोर्ट नहीं आई है. आफताब पॉलीग्राफ टेस्ट होने के बाद से नॉर्मल व्यवहार कर रहा है. पॉलीग्राफ टेस्ट में भी आफताब ने कबूल किया था कि उसने श्रद्धा की हत्या की.
अभी भी इन सवालों के जवाब अनसुलझे - श्रद्धा का सिर कहां फेंका ? - श्रद्धा के शव के बाकी हिस्से कहां हैं? - श्रद्धा का मोबाइल कहां है. - मर्डर के वक्त श्रद्धा के पहने हुए कपड़े कहां हैं.
पॉलीग्राफी टेस्ट में क्या क्या आया सामने?
आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान काफी सधे हुए जवाब दिए. आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में माना है कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की. लेकिन आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है. आफताब ने कई लड़कियों से संबंध होने की बात भी कबूल की है. इतना ही नहीं पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान उसने ये भी मान लिया है कि श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े जंगल में फेंके थे.
आफताब पर श्रद्धा के 35 टुकड़े करने का आरोप

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









