
श्मशान घाट में चिता से गायब हो गईं अस्थियां! सामने आई ये वजह
AajTak
राजस्थान के अलवर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट से उसकी अस्थियां गायब हो गईं, मौके पर तंत्र किया वाली चीजें मिलीं. परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
राजस्थान के अलवर के श्मशान घाट से अस्थियां गायब हो गईं. अंतिम संस्कार वाली जगह पर लोगों को तंत्र क्रिया वाली चीजें पड़ी मिलीं. दरअसल, एक यादराम नाम के युवक की मौत हो गई थी. परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इसके बाद दूसरे दिन पहुंचे तो अस्थियां नहीं थीं. परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार, अलवर में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने उसका प्रताप बंद श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया. इसके बाद परिजन तिये के दिन फूल चुनने पहुंचे. और पास में ही तंत्र विद्या से जुड़ा हुआ सामान पड़ा मिला परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कहा जैसी भी ये शिकायत देंगे। उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
अलवर शहर निवासी बालकिशन ने बताया कि उसके भाई यादराम की 27 जुलाई को मौत हो गई थी. आज उसके फूल (अस्थियां) लेने श्मशान घाट पर आए थे. जब यहां आकर देखा तो अंतिम संस्कार वाली जगह पर नींबू, कलाकंद, बर्फी व सहित पूजन का सामान पड़ा था. चिता से अस्थियां गायब थीं.
अंतिम संस्कार वाली जगह पर की गई तंत्र क्रिया
लोगों ने कहा कि यहां श्मशान घाट पर न तो लाइट की व्यवस्था है, न ही गार्ड रहता है. ऐसा लगता है कि निश्चित रूप से तंत्र विद्या की गई है. यह ज्यादातर गरीब लोगों के साथ किया जा रहा है. श्रवण ने कहा कि उसके भांजे यादराम की मौत 27 को हुई थी. यहां आकर देखा तो अस्थियां गायब थीं. मंगलसूत्र सहित कई चीजें पड़ी थीं. इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई थी.
मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







