
शोरूम मालिक ने डांटा तो 14 साल के लड़के ने चाकू से गोदा, शरीर पर किए 11 वार... Kanpur के नवीन मार्केट में सनसनीखेज वारदात
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में जूतों के शोरूम पर काम करने वाले 14 साल के लड़के ने अपने मालिक पर चाकू से हमला कर दिया. नाबालिग ने व्यापारी पर ताबड़तोड़ 11 वार किए, जिससे व्यापारी लहूलुहान होकर शोरूम में ही गिर गया. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है. वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत फैल गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यूपी के कानपुर (Kanpur) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दुकान के मालिक ने काम न करने पर नाबालिग लड़के को डांट दिया. इसके बाद डांट का बदला लेने के लिए नाबालिग ने 11 बार चाकू से हमला कर दिया. घटना की सूचना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान मालिक को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना कानपुर के नवीन मार्केट (naveen market kanpur) की है. यहां जूते का शोरूम चलाने वाले राजू हरगुनानी शुक्रवार रात 9 बजे दुकान बंद करने जा रहे थे. उसी समय उनकी दुकान पर काम करने वाला 14 साल का लड़का वहां आ गया. उसने पहले राजू से कुछ बहस की, इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए.
यह भी पढ़ें: UP: कोचिंग इंस्टीट्यूट का पोस्टर लगाने को लेकर हुआ विवाद, BA के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
नाबालिग ने दुकान मालिक पर चाकू से 11 वार किए. खून से लथपथ राजू शोरूम में गिर पड़े. इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया. दुकान मालिक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.
राजू को तुरंत शहर के रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, लेकिन हालत में कोई ज्यादा सुधार नहीं हुआ. राजू अभी वेंटिलेटर पर हैं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








