
'शॉक्ड हूं, मेरे भाषण के एक बड़े हिस्से को कार्यवाही से हटाया गया', राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी
AajTak
राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने इस बात पर आपत्ति दर्ज की है कि लोकसभा में दिए गए उनके भाषण का एक बड़ा हिस्सा कार्यवाही से हटा दिया गया. राहुल ने उस हिस्से को दोबारा शामिल करने का अनुरोध भी किया है.
लोकसभा में दिए गए राहुल गांधी के भाषण से एक बड़ा हिस्सा हटाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपना विरोध जाहिर करते हुए लोकसभा स्पीकर को एक चिट्ठी भी लिखी है. चिट्ठी में राहुल ने कहा है कि वह इस बात से शॉक्ड हैं कि उनके भाषण के एक बड़े हिस्से को संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया है.
राहुल गांधी ने अपनी चिट्ठी में लिखा,'मैं यह पत्र राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मेरे भाषण से निकाली गई टिप्पणियों और अंशों के संदर्भ में लिख रहा हूं. हालांकि, सभापीठ को सदन की कार्यवाही से कुछ टिप्पणियों को निकालने की शक्ति हासिल है, लेकिन इसमें केवल उन शब्दों को निकालने का प्रावधान है, जिनकी प्रकृति लोकसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमों के नियम 380 में निर्दिष्ट की गई है.'
'भाषण का हिस्सा हटाने पर स्तब्ध हूं'
राहुल गांधी ने चिट्ठी में आगे लिखा,'हालांकि, मैं यह देखकर स्तब्ध हूं कि किस तरह मेरे भाषण के एक बड़े हिस्से को कार्यवाही से निकाल दिया गया और उसे अंश हटाने की आड़ में हटा दिया गया. मैं 2 जुलाई को लोकसभा में हुई बहस के कुछ अंश संलग्न कर रहा हूं, जिन्हें संशोधित नहीं किया गया है. मैं यह कहने के लिए बाध्य हूं कि हटाए गए अंश नियम 380 के दायरे में नहीं आते हैं. मैं सदन में जो संदेश देना चाहता था, वह जमीनी हकीकत है, तथ्यात्मक स्थिति है.'
'लोगों की चिंताओं को उठाना अधिकार'
चिट्ठी में राहुल गांधी ने लिखा,'सदन का प्रत्येक सदस्य जो लोगों की सामूहिक आवाज का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका वह प्रतिनिधित्व करता है, उसे भारत के संविधान के अनुच्छेद 105 (1) के अनुसार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हासिल है. सदन में लोगों की चिंताओं को उठाना प्रत्येक सदस्य का अधिकार है. यह वही अधिकार है. देश के लोगों के प्रति अपने दायित्वों का पालन करते हुए, जिसका मैं कल प्रयोग कर रहा था.'

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








