
शॉकिंग! पैरेंट्स सोते रहे, 6 माह के बच्चे को खा गए चूहे, पुलिस को इस हाल में मिला
AajTak
Baby Killed by Rats: एक छह माह के बच्चे के शरीर पर चूहों के काटे जाने के 50 से ज्यादा जख्म मिले हैं. उसके एक हाथ की उंगलियां गायब हो गई हैं. उसे बुरी तरह चूहों ने कुतर दिया. जबकि पैरेंट्स सोते रहे.
एक छह महीने के बच्चे को चूहों ने जिंदा ही खा लिया. उस वक्त उसके माता-पिता गहरी नींद में सो रहे थे. बच्चे के शरीर पर 50 से अधिक चूहे के काटने के जख्म मिले हैं. मामला अमेरिका के इंडियाना का है. पुलिस को नवजात के पिता ने फोन कर मामले की जानकारी दी. उन्हें बताया गया कि 6 महीने के बच्चे के शरीर पर काटे जाने के गंभीर घाव हैं. यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, घटना बीते हफ्ते हुई है.
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे के पिता डेविड और मां एंजिल स्कोनाबॉम को गिरफ्तार कर लिया है. साथ रहने वाली उसकी आंटी को भी गिरफ्तार किया गया है. इन पर लापरवाही समेत कई आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है. इस कपल के तीन बच्चे हैं. ये घर में एक अन्य परिवार के साथ रहते हैं, इस दूसरे परिवार में कपल के अलावा उनके दो बच्चे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब वह घर पहुंचे, तो उन्हें 6 महीने का बच्चा खून से लथपथ मिला. उसके सिर और चेहरे पर चूहे के काटे जाने के 50 से ज्यादा जख्म थे.
पुलिस डिटेक्टिव जोनाथन हेल्म ने गिरफ्तारी वारंट में लिखा है कि बच्चे के दाएं हाथ की चार उंगली और अंगूठा गायब था. उसकी उंगलियों की हड्डियां नजर आ रही थीं. बच्चे को जब अस्पताल ले जाया गया, तो उसके शरीर का तापमान काफी गिर गया था. उसे खून चढ़ाना पड़ा. बच्चा जीवित है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे का घर कचरे और चूहे के मल से भरा हुआ था. उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें चूहों के कारण मार्च से ही दिक्कत हो रही थी और इसके लिए उपाय भी किए गए. लेकिन पुलिस अधिकारियों को पता चला है कि इस घर में पहली बार किसी बच्चे को चूहे ने नहीं खाया बल्कि सितंबर में घर के अन्य बच्चों को भी उसने काटा था. इसी घर के दो बच्चों ने अपने स्कूल की टीचर को बताया कि एक सितंबर को चूहों ने उनके पैर की उंगलियों को खा लिया था. उस वक्त वो सो रहे थे. इसके बाद चाइल्ड सर्विस विभाग के अधिकारी इनके घर आए. तब बच्चों की मां ने कहा कि घर में थोड़े बहुत चूहे हैं और उन्होंने बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. अधिकारियों ने परिवार को सेफ्टी प्लान दिया. साथ ही दोबारा आने की बात कही. ये लोग 14 सितंबर को आने वाले थे, यानी बच्चे को चूहों द्वारा काटे जाने से एक दिन पहले. अब सभी बच्चे चाइल्ड सर्विस विभाग की देखरेख में हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










