
शैव-वैष्णव के संघर्ष का इतिहास, यमुना में अमृत की मान्यता... वृंदावन में भी लगता है एक कुंभ मेला, जानिए क्यों
AajTak
हरिद्वार महाकुंभ में नागा साधु जो शैव संप्रदाय से होते हैं, उनका अधिक आधिपत्य रहता है. ऐसे में एक-दो बार वैष्णव साधुओं से उनके बीच मतभेद की बातें भी सामने आती रही हैं. हालांकि इसे लेकर भ्रम अधिक है. हरिद्वार में कुंभ लगने से पहले वैष्णव साधक वृंदावन में एकजुट होकर हरिद्वार के लिए रवाना होते थे.
कुंभ-महाकुंभ जैसे बड़े महा आयोजन का नाम लेते ही सिर्फ चार शहरों के नाम याद आते हैं जो कि आस्था और अध्यात्म के प्राचीन केंद्र रहे हैं. ये हैं हरिद्वार-प्रयाग, नासिक और उज्जैन. लेकिन कुंभ आयोजन और इनका दायरा सिर्फ इन्हीं चार नगरों से नहीं जुड़ा है, बल्कि इसका विस्तार तो और भी नगरों में है.
दक्षिण भारत के प्रमुख मैसूर कुंभ का आयोजन अगले महीने फरवरी में (10 से 12 फरवरी) होने वाला है. इस तरह कुंभ उत्तर भारत में ही नहीं दक्षिण भारत में भी होता है, ये तो साबित हुआ, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के अलावा वृंदावन में भी कुंभ मेला आयोजित होता है.
साल 2021 में हुआ था कुंभ का आयोजन इसे खासतौर पर वृंदावन कुंभ के नाम से जाना जाता है. आखिरी बार वृंदावन कुंभ का आयोजन साल 2021 में हरिद्वार महाकुंभ से ठीक पहले हुआ था. यमुना नदी किनारे इस धार्मिक आयोजन को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कराया था. वृंदावन कुंभ बैठक मेले में देशभर से हजारों साधु-संत शामिल हुए थे, इसके लिए राज्य सरकार ने भव्य व्यवस्थाएं की थीं.
सीएम योगी खास तौर पर इस आयोजन में शामिल हुए थे और फिर इस विषय में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ी थी कि आखिर, वृंदावन में कौन सा और किस तरह कुंभ का आयोजन होता है. इसे दिव्य कुंभ या वैष्णव कुंभ भी कहते हैं. संत समाज बताते हैं कि यहां कुंभ लगने की परंपरा बहुत पुरानी है. हालांकि ऐतिहासिक तथ्य पर इसकी प्राचीनता की गणना स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह दावा किया जाता है है कि औरंगजेब के शासन काल में जब सनातन धर्म के लिए संकटपूर्ण समय आय था उस समय भी यहां लोगों का समागम यमुना किनारे होता था.
हरिद्वार महाकुंभ में नागा साधु जो कि शैव संप्रदाय से होते हैं, उनका अधिक आधिपत्य रहता है. ऐसे में एक-दो बार वैष्णव साधुओं से उनके बीच मतभेद की बातें भी सामने आती रही हैं. हालांकि इसे लेकर भ्रम अधिक है. हरिद्वार में कुंभ लगने से पहले वैष्णव साधक वृंदावन में एकजुट होकर हरिद्वार के लिए रवाना होते थे.
कैसे शुरू हुआ वृंदावन कुंभ मेला? अपनी किताब (भारत में कुंभ) में पत्रकार व लेखक धनंजय चोपड़ा ने इस मेले के बाबत अहम जानकारियां दर्ज की हैं. वह लिखते हैं कि,'वृंदावन कुंभ की परंपरा प्राचीन है, लेकिन इसका वर्तमान स्वरूप हरिद्वार कुंभ में शैव संन्यासियों और वैष्णव बैरागियों के बीच होने वाले संघर्ष से जुड़ा है. ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार 13 अप्रैल, सन् 1760 को हुए ऐसे ही एक खूनी संघर्ष के बाद बैरागी संत-महात्माओं ने तय किया कि हरिद्वार कुंभ में आने से पहले वृंदावन में एकत्र होंगे, संत-समागम करेंगे और फिर एक साथ हरिद्वार कुंभ मेले में प्रवेश करेंगे. इसी पहल ने वृंदावन कुंभ मेले की रूपरेखा तय कर दी.' रोचक रहा है इतिहास, हाथी-घोड़े भी बनते थे भव्यता और रौनक हरिद्वार से पहले वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेला बैठक का रोचक इतिहास रहा है. यहां कभी हाथियों के रेले निकला करते थे. इसके अलावा संतो की विशेष सवारियां भी होती थीं. वृंदावन के लिए यह हाथी साधु-संतों के बीच कौतूहल का विषय बनते थे. इसकी भव्यता भी अन्य कुंभ मेले की ही तरह थी.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











