
शेर क्यों होता है जंगल का राजा? IFS अफसर ने किया Tweet, मिले ये जवाब
AajTak
शेर को जंगल का राजा क्यों कहा जाता है? यह सवाल इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी प्रवीन कासवान ने जब ट्विटर यूजर्स से पूछा तो लोगों के बेहद मजेदार जबाव आए. कुछ लोगों ने इसके पीछे अपने तर्क भी बताए. प्रवीन कासवान ट्विटर पर जानवरों से जुड़े रोचक बातें ट्वीट करते रहते हैं.
वर्ल्ड लॉयन डे (World Lion day 2022) के मौके पर आईएफएस अधिकारी प्रवीन कासवान (Parveen Kaswan IFS) ने ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस ट्वीट में उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से एक सवाल पूछा. फिर तो यूजर्स ने भी इस सवाल के मजेदार जवाब दिए. कई लोगों के जवाब ह्यूमर से लैस थे.
आईएफएस प्रवीन कासवान ने अपने ट्वीट में लिखा-'शेर जंगल का सबसे बड़ा जानवर नहीं है, ना ही सबसे मजबूत. तो फिर क्यों उसे जंगल का राजा कहा जाता है, आइए देखते हैं कौन इसका जवाब दे पाता है'.
प्रवीन कासवान के इतना पूछते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने जवाब देने शुरू कर दिए. यूजर्स के अपने तर्क भी दिए.
एक यूजर ने जवाब दिया, आक्रामकता और जब तक मर नहीं जाते, तब तक लड़ने वाली आदत... ऐसा दुर्लभ ही है होता है कि शेर पर उनके विरोधी हमला करे और उसकी मौत हो जाए. शेर नेचुरल मौत ही मरते हैं.
एक अन्य ट्विटर यूजर ने जवाब में लिखा- ऐसा कभी भी नहीं सुना कि शेर को किसी दूसरे जानवर ने मार दिया हो. इसलिए उसे जंगल का राजा कहा जाता है. लेकिन वो कभी जंगल में नहीं रहते हैं. एटीट्यूड?
वैसे कई ट्विटर यूजर्स ने अपने जवाब में एक बात मानी कि शेर का जो एटीट्यूड होता है, उसके कारण ही वो जंगल के राजा कहलाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










