
शेर के बाड़े में चला गया शख्स, फिर जो हुआ वो दिल दहला देगा
AajTak
घाना की राजधानी अकरा के चिड़ियाघर में शेर ने एक शख्स पर जानलेवा अटैक कर दिया, जिस वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. मृतक शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
अफ्रीकी देश घाना के एक चिड़ियाघर में उस समय दिल दहलाने वाला हादसा हो गया, जब वहां बाड़े में कैद शेर ने उसके पास आए एक शख्स पर हमला कर दिया. शेर के घातक अटैक में शख्स बुरी तरह घायल हो गया और कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई. चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की गई है. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक बाड़े के तार कूदकर शेर के पास क्यों गया था.
घाना की राजधानी अकरा के चिड़ियाघर में यह हादसा हुआ है. चिड़ियाघर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 28 अगस्त करीब दोपहर 12 बजे जू अधिकारियों ने देखा कि एक मध्य उम्र का शख्स सिक्योरिटी फेंसिंग फांदकर शेरों के बाड़े में अवैध तरीके से घुस गया. जहां उसे देखते ही एक शेर ने तेजी के साथ अटैक कर दिया.
शेर के हमले में बुरी तरह हुआ था घायल जू की ओर से बयान में बताया गया कि शेर के हमले के बाद वह शख्स बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद जू प्रशासन की ओर से बड़ी मुश्किल से शेरों को शांत करके एक सुरक्षित जगह ले जाया गया और घायल शख्स को बाड़े से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई. उस समय तक घायल शख्स की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी पहुंचा दिया.
चिड़ियाघर की ओर से अपने बयान में आगे कहा गया कि हम बताना चाहते हैं कि शेर, शेरनी और दो शावक जू में ही पूरी तरह सुरक्षित हैं. जू की ओर से कहा गया कि आम लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि कोई भी शेर अकरा जू से नहीं भागा है. सभी शेर यही पर मौजूद हैं.
घटना के बाद फॉरेस्ट्री कमीशन के चीफ एग्जीक्यूटिव और डिप्टी मिनिस्टर ऑफ लैंड्स एंड नेचुरल रिसोर्स ने चिड़ियाघर का दौरा किया और सभी चीजों की जानकारी ली.
घटना की जांच में जुटी घाना पुलिस चिड़ियाघर में शेर के हमले में मारे गए शख्स को लेकर घाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में जांच की शुरुआत कर दी है. पुलिस ने कहा कि 28 अगस्त को चिड़ियाघर में मृत मिले शव की अभी तक पहचान नहीं की गई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









