
शेयर बाजार में निवेश का लालच, अमीर बनने की ख्वाहिश... एक बुजुर्ग ने ऐसे गंवाए 1.12 करोड़ रुपए
AajTak
मुंबई में एक ऑनलाइन स्टॉक इन्वेस्टमेंट के जरिए पैसा कमाने का लालच देकर एक शख्स ने एक बुजुर्ग से 1.12 करोड़ रुपए ठग लिए. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से 82 लाख रुपए बरामद हुए हैं.
देश में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं. जागरूकता के अभाव और लालच की वजह से लोग बड़ी संख्या में साइबर ठगी के शिकार बन रहे हैं. एनसीआरबी की रिपोर्ट की माने तो देश में साल 2022 में साइबर क्राइम के 65893 मामले दर्ज किए गए हैं. साल 2021 के मुकाबले 2022 में साइबर ठगी के मामलों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. ताजा मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का है.
यहां शेयर बाजार में निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा कर एक वरिष्ठ नागरिक से कथित तौर पर 1.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुंबई पुलिस के साइबर अपराध विभाग ने 34 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी भरत दीपक चव्हाण को शुक्रवार को उपनगरीय बांद्रा से पकड़ा गया है. उसके 33 बैंक खातों में जमा किए गए 82 लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद किए हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भरत दीपक चव्हाण ने कई बैंक खाते खोले थे. इनमें दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच 1.12 करोड़ रुपए मिले. शिकायतकर्ता संदीप देशपांडे (68) ने पुलिस को बताया कि दिसंबर में उन्हें अलग-अलग नंबरों से कई व्हाट्सएप संदेश मिले, जिसमें उन्हें एक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया. वो ग्रुप में शामिल हो गए.
आरोपी भरत दीपक चव्हाण ने संदीप देशपांडे को बताया कि उनके नाम पर एक ट्रेडिंग अकाउंट खोला गया है. देशपांडे ने कहे अनुसार पैसा जमा कर दिया और उन्हें दिखाया गया कि वह अच्छा रिटर्न कमा रहे हैं. लेकिन जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने कहा कि उसे एडवांस में टैक्स देना होगा. यह सोचकर कि कुछ गड़बड़ है, पीड़िता ने तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क किया.
मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया. इसके बाद इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सबूतों की मदद से आरोपी संदीप चव्हाण को ट्रेस कर लिया. उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें: देश में तेजी से बढ़ रहा है साइबर क्राइम, पहले स्थान पर यूपी, सेक्सटॉर्शन के जरिए सबसे ज्यादा ठगी

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









