
शेयर ट्रेडिंग में प्रॉफिट का दिया लालच, इन्वेस्टमेंट के नाम पर ले लिए 44 लाख रुपये
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में शेयर ट्रेडिंग (share trading) में अच्छे प्रॉफिट का लालच देकर एक व्यक्ति से 44 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई. इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया है. पुलिस ने 3 लोगों के साथ ही 2 फर्मों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग (share trading) के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. यहां शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ ही दो कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के एक व्यक्ति को प्रॉफिट का लालच देकर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए कहा गया था.
एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति नवी मुंबई का रहने वाला है, उसके साथ लगभग 44 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई है. आरोपियों की पहचान आरव, कुणाल, बिमला और एक सिक्योरिटीज फर्म व एक वेबसाइट के कर्मचारी के रूप में की गई है.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी, प्रॉफिट का लालच देकर 17 लाख रुपये का लगा दिया चूना
साइबर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर गजानन कदम ने कहा कि नवी मुंबई के नेरुल के रहने वाले 49 वर्षीय पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसे इस साल 5 फरवरी से 3 मार्च के बीच 44.72 लाख रुपये का निवेश करने को कहा था. इसको लेकर अच्छी प्रॉफिट कराने का लालच दिया था. उसने पैसे इन्वेस्ट कर दिए और जब रिटर्न मांगा तो आरोपियों ने गोलमोल जवाब दिया.
इसके बाद जब पीड़ित को ये एहसास हुआ कि उसे धोखा दिया गया है तो मामले को लेकर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 419, 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









