
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से ठगे 3 करोड़ 70 लाख रुपये, जानें कैसे हुई ठगी
AajTak
नासिक जिले में एक बड़े कारोबारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 3 करोड़ 70 लाख रुपये ठगे जाना का मामला सामने आया है. पीड़ित ने बताया कि 12 जनवरी को उन्हें एक फोन आया और शेयर ट्रेडिंग में अच्छे मुनाफे के बारे बताया गया. फिर उन्हें कुछ टिप्स फॉलो करने को कहा. इसके बाद कारोबारी से उन्होंने कुछ रुपये इनवेस्ट करने को बोला गया.
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बड़े कारोबारी के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर फ्रॉड का मामला सामने आया है. जहां ठगों ने एक बड़े कारोबारी से 3 करोड़ 70 लाख रुपये ठग लिए. पीड़ित ने स्थानीय साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस आशंका जता रही है कि दुबई में बैठे साइबर ठगों ने इस घटना को अंजाम दिया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से भी ज्यादा बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर रुपये निकाले.
पीड़ित ने बताया कि 12 जनवरी को उन्हें एक फोन आया और शेयर ट्रेडिंग में अच्छे मुनाफे के बारे बताया गया. फिर उन्हें कुछ टिप्स फॉलो करने को कहा. इसके बाद कारोबारी से उन्होंने कुछ रुपये इनवेस्ट करने को बोला गया. फिर पीड़ित ने 12 से 15 फरवरी तक अगल-अलग खातों में करीब 3 करोड़ 70 लाख रुपये जमा करा दिए. जब वादे के मुताबिक उन्हें रिटर्न नहीं मिला तो उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई.
कारोबारी से ठगे गए 3 करोड़ 70 लाख रुपये
पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि सिर्फ नासिक में नहीं तो देशभर में इस प्रकार की ठगी हुई है. पुलिस ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क दुबई से चलता है. वहां इसका मास्टरमाइंड बैठा है जो गरीबों और जरूरतमंदों को ढूंढकर उनके नाम से बैंक अकाउंट खुलवाता है. इसके लिए वो कई बार फर्जी डॉक्यूमेंट्स का भी इस्तेमाल करते हैं. फिर फ्रॉड के रुपयों को बिटकॉइन या अन्य डिजिटल करेंसी के जरिए दुबई और अन्य देशों में ट्रांसफर कर देता है.
100 से ज्यादा खातों में रुपयों को ट्रांसफर किया गया
साइबर सेल ने बबलू ठाकुर नाम के व्यक्ति को वसई से गिरफ्तार किया है. जो एक मजदूरी का काम करता है. बबलू ठाकुर के अकाउंट में 3 करोड़ 70 लख रुपये में से 20 लख रुपये ट्रांसफर किए गए थे जिसकी एवरेज में उसे 20 हजार रुपये का कमिशन दिया गया था. बबलू यादव को 2 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस अब उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसान से किसने संपर्क किया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







