
'शेख हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करता है भारत तो...', खालिदा जिया की पार्टी के धमकी भरे बोल
AajTak
बांग्लादेश में स्टूडेंट्स के विरोध-प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री का पद छोड़कर भारत आना पड़ गया था. इसको लेकर स्थानीय नेता लगातार भारत का विरोध कर रहे हैं और वे हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहे हैं, जिन्हें बांग्लादेश में 'कानून का सामना' करना है.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा है कि भारत और बांग्लादेश के संबंधों में नया अध्याय शुरू करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण जरूरी है. उन्होंने कहा कि हसीना की भारत में मौजूदगी से द्विपक्षीय संबंध और खराब हो सकते हैं.
बीएनपी महासचिव ने एक इंटरव्यू में कहा कि बीएनपी सत्ता में आने पर अवामी लीग शासन के दौरान हुए विवादास्पद अदानी बिजली समझौते की समीक्षा करेगा, क्योंकि इससे बांग्लादेश के लोगों पर "तबाही भरा दबाव" बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें: शेख हसीना के जाते ही बांग्लादेश ने उठाए दो बड़े कदम, सही साबित हुई भारत की आशंका?
बीएनपी ने भारत से सहयोग की अपील की
बीएनपी के वरिष्ठ नेता आलमगीर ने भारत के साथ मजबूत संबंधों की इच्छा जाहिर है और कहा कि उनकी पार्टी "पिछले मतभेदों को पीछे छोड़कर सहयोगी" रवैया अपनाने के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बीएनपी बांग्लादेश की धरती पर भारत की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधियों की इजाजत नहीं देगा.
आलमगीर ने तर्क दिया कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बांग्लादेश का "आंतरिक मामला" है और हिंदुओं पर हमलों की रिपोर्टें "निश्चित रूप से गलत" हैं क्योंकि अधिकांश घटनाएं राजनीतिक प्रेरित होती हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









