
शेखी बघारने की होड़, मालदीव के नेता ने गलती से शेयर किया फ्रांस का फोटो, उड़ रहा मजाक
AajTak
maldives vs lakshadweep: सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से ये दोनों ही शब्द काफी ट्रेंड कर रहे हैं. इसकी शुरुआत पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से हुई थी. जिससे मालदीव बुरी तरह चिढ़ गया है.
सोशल मीडिया पर मालदीव और लक्षद्वीप अब भी ट्रेंड कर रहे हैं. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा के बाद से हुई. उन्होंने भारतीय लोगों से आह्वान किया कि वो अगर बीच का मजा लेना चाहते हैं, तो इस खूबसूरत जगह को देखने जरूर आएं.
इससे मालदीव के लोगों को मिर्ची लग गई. वहां की ट्रोल आर्मी ने भारत के खिलाफ ट्वीट करने शुरू कर दिए. इस ट्रोल आर्मी में मालदीव के कई नेताओं और मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया. ये लक्षद्वीप से मालदीव की तुलना करने लगे.
इस दौरान एक नेता ने मालदीव का नजारा बताते हुए गलती से फ्रांस के आइलैंड की तस्वीर शेयर कर दी. जिसके बाद से उनका काफी मजाक उड़ाया जा रहा है. यहां के नेता माइज महमूद का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. ये तस्वीर असल में फ्रांस के बोरा बोरा आइलैंड की है, न कि मालदीव की.
लेकिन मालदीव के नेता का कहना है कि ये मालदीव की तस्वीर है. अपने ट्वीट के कैप्शन में महमूद ने लिखा है, 'मालदीव में सनसेट. ये आपको लक्षद्वीप में देखने को नहीं मिलेगा.' उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए लोगों से मालदीव आने को कहा है.
हालांकि एक्स ने ही उनके इस फर्जी तस्वीर शेयर किए जाने का पर्दाफाश कर दिया. कम्युनिटी नोट्स पर लोगों का ध्यान गया. इसमें बताया गया कि ये तस्वीर मालदीव की नहीं बल्कि फ्रांस के बोरा बोरा आइलैंड की है. लोगों ने यहां कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया.
एक यूजर ने लिखा, 'टीचर, झूठ मत बोलो! यह मालदीव नहीं है. आपका देश फ्रेंच पोलिनेशिया जितना ही महंगा और उससे आधा ही सुंदर है.'

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








