
शूटआउट@लखनऊ कोर्ट: संजीव जीवा की हत्या के लिए तैयार था प्लान बी, बैकअप में थे 3 शूटर
AajTak
गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या करने पहुंचे शूटरों ने प्लान बी भी तैयार कर रखा था. शूटर के साथ 3 लोग मौजूद थे, जो शूटर को बैकअप दे रहे थे और मर्डर मिस होने पर तीनों बैकअप सपोर्ट करते. तीन लोगों के साथ शूटर जीवा की हत्या करने पहुंचा था. मुख्य शूटर ने 7 दिनों में रेकी की और फिर हत्या को अंजाम दिया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोर्ट में मर्डर के मामले में अब पुलिस की जांच तेज हो गई है. एसआईटी ने जांच की कमान संभाल ली है. कल रात एसआईटी की टीम मौके पर पहुंची थी. गैंगस्टर संजीव जीवा पर 6 गोलियां दागी गई. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है. इस बीच खुलासा हुआ कि हत्यारों ने प्लान बी भी तैयार किया था.
गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या करने पहुंचे शूटरों ने प्लान बी भी तैयार कर रखा था. शूटर के साथ 3 लोग मौजूद थे, जो शूटर को बैकअप दे रहे थे और मर्डर मिस होने पर तीनों बैकअप सपोर्ट करते. तीन लोगों के साथ शूटर जीवा की हत्या करने पहुंचा था. मुख्य शूटर ने 7 दिनों में रेकी की और फिर हत्या को अंजाम दिया.
हत्या से पहले शूटर कई बार कोर्ट आया और जीवा से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की. यही नहीं शूटर ने जिस कोर्ट रूम में हत्या की, वह एक से दो बार उसी कोर्ट में पहले भी जाकर रेकी की. शूटर ने रिवॉल्वर कोर्ट परिसर के अंदर छिपा कर रखी हुई थी. जिस magnum.375 रिवॉल्वर से संजीव जीवा को गोली मारी गई वो prohibited bore है.
रिवॉल्वर से सभी 6 गोली संजीव जीवा को लगी है. आरोपी से बरामद रिवॉल्वर को पुलिस के armorer से जांच के लिए भेजा जाएगा. इस बीच पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि संजीव जीवा को 6 गोली मारी गई थी. 4 सीने में लगी और 2 गोली सीने से थोड़ी नीचे लगी है. संजीव जीवा की हत्या प्रोफेशनल शूटर की तरह की गई.
क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यायालय की दहलीज पर फिर एक माफिया की पुलिस की सुरक्षा में कोर्टरूम के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मारा जाने वाला माफिया संजीव माहेश्वर उर्फ जीवा है. संजीव जीवा कोई आम आदमी नहीं... ये तो माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी था. संजीव जीवा पर एक बीजेपी विधायक की हत्या की थी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









