
शुरू हुई Flipkart की कर्टेन रेजर सेल, Google, Apple के फोन मिल रहे हैं सस्ते
AajTak
Flipkart बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी. फिलहाल सेल से पहले ई-कॉमर्स साइट ने कुछ 'कर्टेन रेजर डील्स' को लिस्ट किया है. इससे सेल वाली कीमत में प्रोडक्ट्स को सेल शुरू होने से पहले ही खरीद सकते हैं.
Flipkart बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी. फिलहाल सेल से पहले ई-कॉमर्स साइट ने कुछ 'कर्टेन रेजर डील्स' को लिस्ट किया है. इससे सेल वाली कीमत में प्रोडक्ट्स को सेल शुरू होने से पहले ही खरीद सकते हैं. आपको बता दें ग्राहक Google Pixel 4a, iPhone SE (2020) और Poco X3 Pro जैसे फोन्स को डिस्काउंट में खरीद सकते हैं.
फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट देने के लिए Axis बैंक और ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है. साथ ही ग्राहकों को UPI ट्रांजैक्शन्स और पेटीएम वॉलेट पर निश्चित कैशबैक भी दिया जाएगा. सीधे तौर पर कहें तो कर्टेन रेजर सेल में फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल वाली डील्स को समय से पहले दिया जा रहा है.
ई-कॉमर्स साइट ने डिस्काउंट के बाद iPhone SE (2020) के 64GB वेरिएंट को 25,999 रुपये में और 128GB वेरिएंट को 30,999 रुपये में लिस्ट किया है. वहीं, 256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है. साथ ही ग्राहकों को कई बैंक ऑफर्स के तहत 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










