
शिव नादर यूनिवर्सिटी मामले में बड़ा खुलासा, छात्रा से जबरदस्ती दोस्ती करना चाहता था अनुज, कराई गई थी दोनों की काउंसलिंग
AajTak
शिव नादर यूनिवर्सिटी में हुए हत्या और आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अनुज के पास पिस्टल कहां से आई थी. वह यूनिवर्सिटी के अंदर पिस्टल लेकर आया और किसी को पता तक नहीं चला था.
18 मई को ग्रेटर नोएडा की शिव नादर यूनिवर्सिटी में मर्डर और सुसाइड मामले में एक और नया खुलासा हुआ है. इसमें सामने आया है कि छात्रा स्नेहा ने आरोपी छात्र अनुज से बात करना बंद कर दिया था. वह जबरदस्ती स्नेहा से बातचीत करने का दबाव बना रहा था. छात्रा ने इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी प्रशासन से दो-तीन बार की थी. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों के बीच काउंसलिंग करवाकर मामले को रफा-दफा भी करवा दिया था.
रिलेशनशिप में भी रह चुके थे अनुज-स्नेहा
बताया जा रहा है कि अनुज और स्नेहा रिलेशनशिप में भी रह चुके थे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था और बात-चीत बंद हो गई थी, लेकिन कुछ समय बाद अनुज छात्रा को फिर से अप्रोच करने लगा था. बात करने की जिद भी करने लगा था. कई बार मना करने के बाद भी अनुज उसको कैंपस में रोक लेता था, जिसका स्नेहा ने विरोध भी किया था. उसने यूनिवर्सिटी प्रशासन को शिकायत कर दी थी. स्नेहा अनुज से कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी. मगर, वह स्नेहा के पीछे पड़ा हुआ था. बताया गया कि एक बार अनुज ने स्नेहा का गला भी दबा दिया था, जिसके कारण वह बेहोश हो गई थी.
अनुज की हरकतों से डिप्रेशन में जा रही थी स्नेहा: यूनिवर्सिटी एग्जीक्यूटिव मैनेजर
शिव नादर यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर ऑफ फाइनेंशियल ऑपरेशन के पद पर तैनात राजा नटराजन ने बताया कि करीबन 5 महीने पहले भी छात्रा स्नेहा के द्वारा छात्र अनुज की यूनिवर्सिटी प्रशासन से शिकायत की गई थी कि वह उसका लगातार पीछा कर रहा है, लेकिन मैं उससे बातचीत नहीं करना चाहती. इस कारण वह डिप्रेशन में भी जा रही है और उसको अकेले जाते हुए डर भी लगता है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







