
'शिवाजी के अनुयायियों ने बदले शहरों के नाम, औरंगजेब के चेलों में इतनी हिम्मत कहां', बोले अमित शाह
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर और अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर रखने का ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने कहा कि यह काम केवल छत्रपति शिवाजी महाराज के अनुयायियों से ही संभव था. अमित शाह ने सहकारी आंदोलन के जनक विट्ठलराव पाटिल को याद करते हुए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उनके योगदान को भी सराहा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहिल्यानगर में आयोजित सभा में कहा कि भाजपा-शिवसेना सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर रखा.
'औरंगजेब के अनुयायियों में इतनी हिम्मत कहां'
उन्होंने कहा कि यह काम केवल छत्रपति शिवाजी महाराज के अनुयायी ही कर सकते हैं, क्योंकि औरंगजेब के अनुयायियों में इतनी हिम्मत नहीं है. सभा में अमित शाह ने महाराष्ट्र के सहकारी आंदोलन के जनक पद्मश्री विट्ठलराव पाटिल को भी याद किया.
यह भी पढ़ें: 'महात्मा गांधी ही थे जिन्होंने भारत की आत्मा को पहचाना', बोले अमित शाह, देखें
उन्होंने कहा कि विट्ठलराव पाटिल ने दुनिया का पहला सहकारी शक्कर कारखाना स्थापित कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक काम किया. उन्होंने कहा कि विट्ठलराव पाटिल की सोच से व्यापारी के बजाय किसान सीधे मुनाफे के हकदार बने, जो एक बड़ा बदलाव था.
'मोदी सरकार ने किसानों का दसियों हजार का टैक्स माफ किया'

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









