
शिवसेना के बाद कांग्रेस को लगेगा झटका? शिंदे गुट के संपर्क में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री
AajTak
शिवसेना के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका लग सकता है. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और मुंबई कांग्रेस प्रभारी चंद्रकांत हंडोरे (Chandrakant Handore) अब शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं. यह कांग्रेस के साथ-साथ महा विकास अघाड़ी के लिए बड़ा झटका होगा.
महाराष्ट्र में शिवसेना के बाद अब कांग्रेस में बगावत होती दिख रही है. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष, मुंबई कांग्रेस प्रभारी और पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री चंद्रकांत हंडोरे (Chandrakant Handore) अब शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं. यह कांग्रेस के साथ-साथ महा विकास अघाड़ी के लिए बड़ा झटका होगा.
चंद्रकांत हंडोरे महाराष्ट्र के MLC चुनाव के बाद से कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व से नाराज बताये जा रहे हैं. दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस उनके संपर्क में हैं. महाराष्ट्र में आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव और महानगर निगम चुनाव के चलते हंडोरे के रूप में शिंदे गुट को एक दलित चेहरा मिल सकता है.
रविवार यानी 24 जुलाई को मुंबई में हंडोरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंतन बैठक बुलाई थी. इसमें उन्होंने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया, जिससे महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं की अब नींद उड़ गई है. इस बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले भी शामिल थे.
चंद्रकांत हंडोरे क्यों नाराज?
हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस आलाकमान ने चंद्रकांत हंडोरे को पहला उम्मीदवार चुना था. दूसरे नंबर पर मुंबई के अध्यक्ष भाई जगताप थे. बावजूद उसके कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग के वजह से चंद्रकांत हंडोरे को हार का सामना करना पड़ा, जबकि भाई जगताप की जीत हुई. इससे हंडोरो नाराज हैं.
चंद्रकांत हंडोरे ने आजतक से हुई बातचीत में कहा, 'हम कांग्रेस पार्टी में मौजूद उन महाठगों को सबक सिखाएं बगैर चुप नहीं बैठेंगे. इन्हीं लोगों के वजह से आज कांग्रेस की दुरावस्था हुई है.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









