
शिवपाल की ‘घर वापसी’ BJP को नहीं आई रास! सिक्योरिटी घटी, योगी ने दी जांच को हरी झंडी
AajTak
मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा से डिंपल यादव मैदान में है तो बीजेपी से रघुराज शाक्य कैंडिडेट हैं. मुलायम की विरासत बचाने के लिए शिवपाल यादव और अखिलेश यादव एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं, जो बीजेपी को रास नहीं आ रहा है. जिसके बाद अब शिवपाल यादव को लेकर बीजेपी और योगी सरकार के तेवर सख्त हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश की सियासत में दोराहे पर खड़े शिवपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में बीजेपी के बजाय अपने परिवार को तवज्जे दी है. शिवपाल यादव बहू डिंपल यादव को मैनपुरी में जिताने के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं और गांव-गांव घूमकर वोट मांग रहे हैं. बीजेपी से मुंह मोड़ने और मैनपुरी में डिंपल यादव को जिताने में जुटे शिवपाल यादव की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं.
शिवपाल यादव की सुरक्षा में पहले कटौती की गई और दूसरे दिन योगी सरकार ने गोमती रिवर फ्रंट मामले में शिवपाल और दो आला अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति सीबीआई को दे दी है. इतना ही नहीं मैनपुरी सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर सबसे ज्यादा शिवपाल यादव ही रहे. ऐसे में साफ जाहिर होता है कि कुछ सालों से बीजेपी के आंखों के तारा बने शिवपाल यादव को लेकर योगी सरकार के तेवर सख्त हो गए हैं.
शिवपाल से बीजेपी को थी बड़ी आस
बता दें कि उत्तर प्रदेश सियासत में शिवपाल के कदम साल 2017 से डगमगाते रहे हैं. वह कभी दो कदम आगे चलते हैं तो कभी पीछे. सपा से अलग होकर उन्होंने पार्टी बनाई, लेकिन 2022 के चुनाव में ऐन वक्त पर सपा के साथ चले गए. अखिलेश ने शिवपाल यादव को मनमाफिक तवज्जो नहीं दी. सपा ने शिवपाल के किसी भी करीबी नेता को चुनाव नहीं लड़ाया. इसके बाद शिवपाल ने अखिलेश पर धोखा देने का आरोप लगाया और फिर बीजेपी की ओर कदम बढ़ाए.
शिवपाल यादव ने विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शान में कसीदे पढ़े और अखिलेश यादव को लेकर सख्त रुख अपनाया. ऐसे में बीजेपी को शिवपाल यादव से उम्मीदें लगा बैठी, लेकिन मुलायम सिंह के निधन के बाद ट्रनिंग प्वाइंट आया. मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव कैंडिडेट बनी तो चाचा-भतीजे के बीच रिश्ते में जमी बर्फ पिघली. रिश्तों की इस डोर ने भी शिवपाल के कदम को बीजेपी की ओर बढ़ने से रोक दिया. शिवपाल ने मैनपुरी सीट पर पूरी तन्मयता के साथ डिंपल को जिताने में लगे हैं.
शिवपाल की सुरक्षा में कटौती शिवपाल यादव की हुई 'घर वापसी' अब न बीजेपी को रास आ रही है और न ही यूपी सरकार को पच रही है. यही वजह है कि योगी सरकार के तेवर शिवपाल को लेकर सख्त हो गए हैं. सोमवार को शिवपाल यादव की सुरक्षा में कटौती की गई. सरकार ने शिवपाल की सुरक्षा जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी की कर दी है. इसके कुछ देर बाद ही सीएम योगी सपा के गढ़ करहल में गरजे तो उनके निशाने पर शिवपाल यादव ही रहे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








