
शिमला की संजौली मस्जिद में नमाज पर उबाल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, देखें
AajTak
हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में संजौली मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. मस्जिद के पूरे संरचना को निकाय और कोर्ट ने अवैध घोषित कर दिया है, जिससे स्थानीय हिंदू संगठनों में असंतोष फैल गया है. इन संगठनों ने मस्जिद की नमाज के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने की योजना बनाई है. यह विवाद शहर में धार्मिक और सामाजिक तनाव को बढ़ा सकता है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों से शांति और संयम बरतने की अपील की जा रही है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











