
शिपिंग कंपनी में बेटे की नौकरी लगवाने का दिया झांसा, पिता से ठग लिए 6 लाख रुपये... चार के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई. जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगे. इस पर आरोपियों ने पांच लाख का चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर पिता से छह लाख रुपये ठग लिए. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. जब पीड़ित के बेटे की नौकरी नहीं लगी तो उसने पैसे वापस मांगे. इस पर उसे चेक दिया गया, जो बाउंस हो गया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा पुलिस स्टेशन का है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति को चार लोगों ने झांसा दिया था कि वे उसके बेटे की नौकरी लगवा देंगे. बेटे की नौकरी शिपिंग कंपनी में लगवाने की बात कही थी. इस पर पीड़ित व्यक्ति ठगों की बातों में आ गया.
यह भी पढ़ें: ट्रैप, डिजिटल अरेस्ट और बैंक खाता साफ... महिला से डेढ़ करोड़ की ठगी के बाद खुला थाइलैंड-नेपाल नेटवर्क का राज
ठगों ने पीड़ित से छह लाख रुपये ऐंठ लिए. इसके बाद जब उसके बेटे की नौकरी नहीं लगी तो आरोपियों से संपर्क किया. इस पर कोई जवाब नहीं आया. जब पीड़ित के बेटे की नौकरी नहीं लगी तो उसने पैसे वापस मांगे. इस पर उसे 5 लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बाउंस (check bounce) हो गया. ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई.
घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
कलवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद शुक्रवार को धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत केस दर्ज किया गया. आरोपियों की पहचान चंद्रशेखर चोरगे, शंभू प्रसाद शर्मा, गणेश रावण कदम और नासिर हुसैन अली हुसैन के रूप में हुई है. आरोपी चोरगे ने पीड़ित से संपर्क किया था और उसके बेटे को शिपिंग कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही थी. इसके लिए छह लाख रुपये मांगे थे.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










