
शिकार के बाद आराम फरमाते बाघ के साथ सेल्फी लेते लोगों का वीडियो वायरल, एक्शन में वन विभाग
AajTak
पूर्वी महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक बाघ के साथ सेल्फी लेते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद वन विभाग ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने और उसे दूसरे वन क्षेत्र में भेजने का प्रस्ताव दिया है.
पूर्वी महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक बाघ के साथ सेल्फी लेते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद वन विभाग ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने और उसे दूसरे वन क्षेत्र में भेजने का प्रस्ताव दिया है. एक वन अधिकारी ने बताया कि करीब 18 से 19 महीने का यह बाघ अपनी मां से अलग हो सकता है और अपने क्षेत्र की तलाश कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि उसका व्यवहार असामान्य है, क्योंकि जब लोग उसके पास होते हैं तो वह परेशान नहीं होता है.
10 मीटर के करीब से फोटो ले रहे लोग दो दिन पहले अड्याल वन क्षेत्र के बोरगांव इलाके में शूट किए गए एक वीडियो में स्थानीय लोग 10 मीटर के करीब से फोटो और सेल्फी लेते दिख रहे हैं, जबकि बाघ मवेशियों को मारने के बाद आराम कर रहा है. भंडारा के उप वन संरक्षक राहुल गवई ने कहा कि यह बीटी-10 नामक बाघिन का शावक है. अधिकारी ने बताया कि इसने गांवों में घुसकर 13 से 14 मवेशियों को मार दिया है.
राहुल गवई ने कहा कि वन विभाग एहतियात बरत रहा है, लेकिन इलाके में गांव हैं, इसलिए जब भी कोई मवेशी मारा जाता है या जब भी बाघ दिखाई देता है, तो लोग मौके पर पहुंच जाते हैं. अधिकारी ने कहा कि बाघ की निगरानी के लिए अड्याल वन रेंज में एक टीम तैनात है और जब भी लोगों की भीड़ जुटती है तो पुलिस भीड़ प्रबंधन में मदद करती है. गवई ने कहा कि जानवर को कहीं और ले जाने के लिए उच्च अधिकारियों को एक प्रस्ताव भेजा गया है.
बाघ के साथ सेल्फी लेना खतरनाक हो सकता है. हाल ही में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. जहां टाइगर रिजर्व में एक 65 वर्षीय महिला को बाघ ने मार डाला. जिसके बाद हाथियों का सहारा लेकर शव को खोजना पड़ा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










