
शिंदे अगर बनते हैं डिप्टी सीएम तो हो जाएंगे फडणवीस, मुकुल संगमा और पनीरसेल्वम के इस खास क्लब में शामिल
AajTak
देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं. दूसरी बार उन्होंने अक्टूबर 2019 में सीएम पद की शपथ ली थी. उस समय अजित पवार ने बीजेपी से हाथ मिलाया था. हालांकि, 3 दिन बाद अजित ने साथ छोड़ा तो फडणवीस को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. फडणवीस 2022 से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं.
महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार बनने जा रही है. बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी ने सीएम पद पर दावा ठोका है. फॉर्मूला तय हुआ है कि दो डिप्टी सीएम शिवसेना और एनसीपी से होंगे. राज्य में अभी शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं. जाहिर है कि सीएम बीजेपी का होगा तो शिंदे की कुर्सी चली जाएगी और अगर वो डिप्टी सीएम के लिए राजी होते हैं तो सीएम बनने के बाद डिप्टी सीएम बनने वाले क्लब में शामिल हो जाएंगे.
हालांकि, ऐसा नहीं है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे पहली बार ऐसे किसी क्लब का हिस्सा बनेंगे. इससे पहले महायुति के बड़े नेता देवेंद्र फडणवीस भी इस क्लब में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं. फडणवीस 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं. दूसरी बार उन्होंने अक्टूबर 2019 में सीएम पद की शपथ ली थी. उस समय अजित पवार ने बीजेपी से हाथ मिलाया था. हालांकि, 3 दिन बाद अजित ने साथ छोड़ा तो फडणवीस को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. उसके बाद फडणवीस जुलाई 2022 से एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम हैं. यानी फडणवीस ढाई साल से उपमुख्यमंत्री की कमान संभाल रहे हैं.
कैसे बने डिप्टी सीएम बने थे फडणवीस
2019 के चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. लेकिन अविभाजित शिवसेना ने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाई. तनाव बढ़ा तो अलायंस टूट गया. उद्धव ने MVA के सहयोग से सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने. 2022 में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में बगावत की और बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई. पार्टी के रणनीतिक कारणों से फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार किया.
मेघालय में मुकुल संगमा पहले डिप्टी, फिर सीएम बने
मेघालय में तृणमूल कांग्रेस के नेता डॉ. मुकुल एम. संगमा के नाम भी यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. मुकुल संगमा 2010 से 2018 तक मेघालय के 11वें मुख्यमंत्री रहे. उससे पहले वे 2009 से 2010, 2007 से 2008 और 2005 में सात महीने तक मेघालय के उपमुख्यमंत्री के रूप में भी रहे. वे नवंबर 2021 में टीएमसी में शामिल हो गए थे. इससे पहले संगमा लंबे समय तक कांग्रेस में रहे. वर्तमान में मुकुल संगमा मेघालय विधानसभा में नेता विपक्ष हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









