
शाह चुनावी राज्य तमिलनाडु में होंगे तो दिल्ली में नड्डा करेंगे भाजपाई सीएम और प्रदेश अध्यक्षों संग मीटिंग
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के तमिलनाडु दौरे पर होंगे. वहीं, दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों, मुख्यमंत्रियों और संगठन महासचिवों की बैठक बुलाई है.
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव साल2026 में होने हैं. इन चुनावों में अभी एक साल का समय बाकी है लेकिन सूबे की सियासत में अपनी जड़ें जमानें की कोशिशों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अभी से ही चुनावी मोड में आती दिख रही है. गृह मंत्री अमित शाह आज चुनावी राज्य तमिलनाडु जाएंगे. दो दिन के दौरे पर तमिलनाडु जा रहे अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के नेताओं के साथ भी बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे. वहीं, दिल्ली में भी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी बड़ी बैठक है.
जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह के रात 10.45 बजे चेन्नई पहुंचेंगे. अमित शाह के तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलाई, विधायक दल के नेता नैनार नागेंद्रन, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है. वह सूबे में (बीजेपी) के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं. कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में होने जा रही बैठक में बीजेपी की तमिलनाडु इकाई में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी बातचीत हो सकती है.
यह भी पढ़ें: '26/11 के वक्त जो सत्ता में थे वो विफल रहे... तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण मोदी सरकार की कूटनीतिक जीत', बोले अमित शाह
तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष अन्नामलाई पहले ही यह साफ कह चुके हैं कि अगले प्रदेश अध्यक्ष के लिए दौड़ में नहीं हूं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अन्नामलाई से मतभेद के कारण एनडीए छोड़ने वाली एआईएडीएमके के फिर से गठबंधन में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं और अन्नामलाई के बयान के बाद बाद इसे और बल मिला है. हाल ही में एआईएडीएमके के पलानीस्वामी ने नई दिल्ली में गृह मंत्री शाह से मुलाकात भी की थी. ऐसी संभावनाएं भी बताई जा रही हैं कि अपने तमिलनाडु के दौरे के दौरान अमित शाह की मुलाकात एआईएडीएमके नेताओं से भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: तीन चुनावी राज्य, इस महीने अमित शाह के तीन दौरे... क्या है बिहार-तमिलनाडु और बंगाल को लेकर प्लान?
नड्डा करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








