
शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के 8 दिन बाद संदेशखाली के थाना प्रभारी पर गिरी गाज
AajTak
वेस्ट बंगाल सरकार ने स्थानीय टीएमसी नेताओं के खिलाफ यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर चल रहे हंगामे के बीच शनिवार को संदेशखाली पुलिस थाने के प्रभारी विश्वजीत शांपुई का तबादला कर दिया है. उनकी जगह गोपाल सरकार को तैनात किया गया है.
वेस्ट बंगाल सरकार ने स्थानीय टीएमसी नेताओं के खिलाफ यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर चल रहे हंगामे के बीच शनिवार को संदेशखाली पुलिस थाने के प्रभारी विश्वजीत शांपुई का तबादला कर दिया है. उनकी जगह गोपाल सरकार को तैनात किया गया है, जो कि पहले बशीरहाट पुलिस जिले में ओसी के रूप में कार्यरत थे. पुलिस अधिकारियों ने इस तबादले को नियमित प्रशासनिक कार्रवाई बताया है.
1 मार्च को टीएमसी नेता शाजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने बशीरहाट पुलिस जिले से दो अधिकारियों को हटा दिया है. संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख 55 दिनों से फरार था. उसको पुलिस ने 5 जनवरी को संदेशखली में ईडी अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने मामला सीआईडी को सौंप दिया था.
कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार को सीबीआई ने वेस्ट बंगाल सीआईडी से शाहजहां शेख की हिरासत हासिल कर ली थी. सुंदरबन के किनारे स्थित संदेशखाली क्षेत्र शेख और उसके सहयोगियों के खिलाफ यौन शोषण और भूमि हड़पने के आरोपों के कारण एक महीने से अधिक समय तक अशांति में घिरा रहा था. यह क्षेत्र बशीरहाट पुलिस जिले के अधिकार क्षेत्र में आता है. इसकी चर्चा पूरे देश में थी.
शाहजहां शेख की पहचान टीएमसी के एक ताकतवर और प्रभावशाली नेता के तौर पर है. वो संदेशखाली यूनिट का टीएमसी अध्यक्ष भी रह चुका है. पहली बार शाहजहां शेख उस समय चर्चा में आया, जब 5 जनवरी को ईडी की टीम शाहजहां से बंगाल राशन वितरण घोटाला मामले में पूछताछ करने पहुंची थी, उस समय उसके गुर्गों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया था. इसके बाद से ईडी ने उसे लगातार समन जारी किया था.
यह भी पढ़ें: 43 केस, IPC की 17 धाराओं के तहत शिकंजा... संदेशखाली के विलेन के गुनाहों का हिसाब शुरू

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









