
शाहजहांपुर: धारदार हथियार से हमला कर 22 वर्षीय लड़की का मर्डर, खेत में मिली लाश
AajTak
शाहजहांपुर में एक महिला की लाश खेत में मिलने से सनसनी फैल गई. उस महिला के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं. शुरुआती जांच में सामने आया कि वह रिलेशनशिप में थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक 22 वर्षीय युवती को किसी तेजधार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस के मुताबिक, महिला की लाश उसके गांव के पास एक खेत में मिली.
दरअसल, स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह खेत में एक लाश देखकर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच से ही यह मामला संदिग्ध लग रहा था.
धारदार हथियार से वारशाहजहांपुर के एडिशनल एसपी (सिटी) देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की बॉडी पर धारदार हथियार से चोट के कई निशान मिले हैं. जिससे साफ है कि महिला पर हमला किया गया था. पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए हथियार के उपयोग और घटना स्थल के आसपास मौजूद सबूत जुटाए हैं. शुरुआती निष्कर्ष हत्या की ओर इशारा करते हैं.
मृतका की पहचान पुलिस ने मृतका की पहचान सेहरामऊ थाना क्षेत्र के इटौरा गोटिया गांव की रहने वाली मैना देवी (22) के रूप में की है. परिवार वालों ने भी शव की पहचान कर ली है. पुलिस अब उसके घरवालों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके हाल के हालात और किसी संभावित विवाद के बारे में जानकारी मिल सके.
रिलेशनशिप का विरोध शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मैना देवी किसी के साथ रिलेशनशिप में थी. बताया जा रहा है कि उसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. पुलिस इस एंगल को गंभीरता से देख रही है और यह जांच करने में जुटी है कि कहीं इस रिश्ते को लेकर कोई विवाद तो घटना की वजह नहीं बना.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद यह साफ होगा कि हमला कैसे और कब किया गया. पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







