
शामली: यमुना से सटे 200 गांवो पर मंडराया बाढ़ का संकट, प्रशासन अलर्ट
ABP News
यूपी के शामली में यमुना से सटे करीब 200 गांवों पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है जिसके चलते ग्रामीण दहशत में हैं. जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. किसान चिंतित नजर आ रहे हैं.
Shamli Yamuna River Flood: दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद हथिनी कुंड बैराज से एक लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. आने वाले दिनों में यमुना का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है. यमुना से सटे करीब 200 गांवों पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है जिसके चलते ग्रामीण दहशत में हैं. परेशान हैं किसान दरअसल, शामली के कैराना क्षेत्र के यूपी हरियाणा बॉर्डर में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. एक दिन में एक मीटर पानी बढ़ा है. बरसात शुरू होने के बाद जहां कई इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है तो वहीं कैराना में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. पानी बढ़ने की वजह से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












