
शामली में रफ्तार का कहर, दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर होटल में घुसी कार
ABP News
यूपी के शामली में उस वक्त बड़ा हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे होटल में जा घुसी. गनीमत रही कि कार सवार किसी भी शख्स को गंभीर चोट नहीं आई है.
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार एक होटल में जा घुसी. बताया जा रहा है हाईवे पर दूसरी कार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है. दूसरी कार को बचाने के चक्कर में और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित हो गयी और हाईवे के नजदीक एक रेस्टोरेंट में जा घुसी. हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. मच गई भगदड़ हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई. इसी दौरान कुछ लोग हादसे की जगह पर पहुंचे और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला. गनीमत रही कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है. कोरोना की वजह से होटल लॉकडाउन में बंद था.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












