
'शाबाश! सचिव जी, बहुत अच्छा किए...' दिल्ली पुलिस ने शेयर किया Panchayat का सीन, लोगों को दी सलाह
AajTak
दिल्ली पुलिस ने सीरीज के एक सीन का वीडियो शेयर कर लोगों को सलाह दी कि शराब पीकर कभी ड्राइविंग न करें. वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा गया है, 'शाबाश! सचिव जी... बहुत अच्छा किए.'
प्राइम वीडियो की हिट सीरीज पंचायत लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है. हर सीजन के साथ ये लोगों को और ज्यादा पसंद आ रही है. 28 मई को इसका तीसरा सीजन रिलीज हुआ है. जिसके बाद से हर कोई इसी सीरीज की चर्चा में जुटा है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी इसके एक सीन को शेयर कर लोगों को खास सीख दी है.
पुलिस ने सीरीज के एक सीन का वीडियो शेयर कर लोगों को सलाह दी कि शराब पीकर कभी ड्राइविंग न करें. वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा गया है, 'शाबाश! सचिव जी... बहुत अच्छा किए.' दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में सचिव जी के किरदार की तारीफ की है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिव का कारिदरा निभा रहे अभिषेक दो लोगों से पूछते हैं कि इमरजेंसी है, फकौली बाजार चलोगे. इस पर एक शख्स कहता है कि चला तो लेंगे लेकिन थोड़ी पी रखी है.
इसके बाद प्रहलाद चाचा का किरदार निभा रहे एक्टर कहते हैं कि कि हम चला लेंगे, गाड़ी की चाबी दो. फिर सचिव पूछते हैं कि आपने कितनी पी रखी है. दोनों ही बताते हैं कि उन्होंने शराब पी हुई है. इसके बाद आखिर में सचिव जी को ही गाड़ी चलानी पड़ती है.
वीडियो के आखिर में उस पर टेक्स्ट लिखा आता है, 'इमरजेंसी चाहे कितनी भी हो... शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं और ना ही चलाने दें.' लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'देख रहा है बिनोद कैसे जागरूकता फैलाया जा रहा है.' एक अन्य यूजर का कहना है, 'देख रहे हो न बिनोद कैसे नो ड्रिंक नो ड्राइव कैंपेन किया जा रहा है.' तीसरे यूजर ने कहा, 'इसमें शाबाशी की क्या बात है? वो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चला रहा और ऑन ऑफ करना तक नहीं आता. मतलब इंसान पिया ना हो तो बिना डीएल के भी चला सकता है.' चौथे यूजर ने कहा, 'सचिव जी के पास लाइसेंस नहीं है. कितने का चालान कटेगा.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










