
शापित गुड़िया से लेकर कब्र के पत्थर तक, महिला ने अपने घर को बनाया 'भूतिया', हर तरफ लगाए कैमरे
AajTak
इस महिला का कहना है कि जिस सामान को लोग अपने घर पर रखने से डरते हैं, वो उसे अपने घर में रख लेती है. इस सामान में शापित गुड़िया से लेकर कब्र तक शामिल हैं.
इस महिला ने अपने घर को भूतिया बना दिया है. यहां डरावना दिखने वाला काफी सामान है, जिसमें खौफनाक गुड़िया और कब्र के पत्थर शामिल हैं. इस महिला का नाम बेकी-एन गैलेनटाइन है. उसके माता पिता की प्रीचन सामान बेचने की दुकान है. दुकान के ऊपर वाली मंजिल पर बेकी रहती है.
वो अपने भूतिया घर की वजह से फेमस है. अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली 33 साल की बेकी के माता पिता की दुकान पर बेशक प्राचीन समय का सामान मिल जाएगा. लेकिन उसने अपने घर में केवल वही प्राचीन सामान रखा है, जो डरावना या शापित है. इनमें अजीब तस्वीरें और कब्र शामिल हैं.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, वो करीब एक दशक से अपने इस घर को सजाने के लिए केवल डरावने सामान को ही चुन रही है. इनमें 1900 के दशक का सामान भी है. घर में उसके साथ उसका पार्टनर भी रहता है. जो 32 साल का घोस्ट हंटर जोश रॉसन है.
बेकी का कहना है कि सारा सामना उसके लिए काफी पर्सनल है और ऐसा लगता है मानो इनमें भी आत्मा बसी हो. वो कहती है, 'जो लोग एक सामान्य जिंदगी जीते हैं, उनका भी निजी इतिहास होता है, वो इतिहास जिसे मिटा दिया जाता है. उन्हें याद करने का केवल एक ही जरिया है, इन चीजों को सुरक्षित रखना.'
इनमें कई वस्तुएं नीलामी वाले घरों, कबाड़ी बाजार और प्राचीन वस्तुओं की दुकानों से आती हैं. बेकी कहती है कि उसके पास ऐसी वस्तुएं भी भेजी जाती हैं, जो लोगों को विरासत में मिलती हैं, लेकिन वो इन्हें अपने घरों में रखने से डरते हैं.
उसका कहना है, 'हमारे पास मनोरोग अस्पतालों से स्ट्रेटजैकेट और अलमारियां भी आती हैं. हमारे पास उन अस्पतालों में से एक से ऐसी व्हीलचेयर भी आई, जिसे लोग भूतिया कहते हैं. जिस व्यक्ति ने मुझे ये दी, वो इसे अपने घर में नहीं रखना चाहता था. एक शख्स ने 1930 के दशक की गुड़ियाएं भी दीं. उसने इन्हें शापित बताया.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










