
'शापित कविता, जिसने पढ़ी, वो मर गया...', उस जापानी Poem में ऐसा क्या था?
AajTak
फर्स्ट वर्ल्ड वार के अंत के तुरंत बाद लिखी गई एक एंटी वार कविता टॉमिनोज़ हेल को बार में माना जाता है कि जो भी इसे पढ़ता है वह किसी न किसी कारण से मर ही जाता है. हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है ये नहीं कहा जा सकता.
दुनिया में कई चीजों को हमेशा शापित कहा गया है. इसमें एक खास गुड़िया से लेकर शापित पेंटिंग जैसी चीजें देखी गईं. इन चीजों को रखने वाले के साथ बड़ी घटनाएं या मौत तक की खबरें आईं जिसके बाद इन्हें शापित करार दिया गया. लेकिन क्या आपने किसी शापित कविता के बारे में सुना है? दरअसल, फर्स्ट वर्ल्ड वार के अंत के तुरंत बाद लिखी गई एक एंटी वार कविता टॉमिनोज़ हेल को बार में भी कुछ ऐसा ही कहा जाता है. माना जाता है कि जो भी इसे पढ़ता है वह किसी न किसी कारण से मर ही जाता है.
'कविता पढ़ने पर हादसे'
जंपर्स जंप के पॉडकास्टर गेविन रूटा और कार्लोस जुइको ने बताया कि 'इस कविता को पढ़ने के चलते इतने सारे हादसे हुए हैं कि लोग मानने लगे हैं कि इसे पढ़ने की कोशिश करने वाले मर ही जाते हैं. उन्होंने दावा किया कि 1974 की फिल्म पास्टरल, टू डाई इन द कंट्रीसाइड के निर्देशक तेरायामा शुजी की फिल्म रिलीज के एक हफ्ते बाद ही मृत्यु हो गई. सिनेमाघरों में हिट हुई ये फिल्म टॉमिनो हेल पर आधारित थी.
गेविन ने कहा- 'इसी तरह एक कॉलेज की लड़की को उसके दोस्तों ने चैलेंज किया था और कहा था कि तुम इस कविता को ज़ोर से सुनाओ. उसने ये कर दिखाया लेकिन इसके एक हफ्ते बाद उसकी मृत्यु हो गई.
'कविता जोर से पढ़ी तो दुर्भाग्य से नहीं बच पाओगे'
कविता किसी तरह से खतरनाक थी. एक जापानी लेखक और कवि यामोता इनुहिको ने अपनी 2004 की किताब "कोकोरो वा कोरोगारू इशी नो यू नी" (द हार्ट इज लाइक ए रोलिंग स्टोन) में इसको लेकर लिखा था कि- "अगर आपने टोमिनोज़ हेल कविता ज़ोर से पढ़ी, तो आप एक भयानक दुर्भाग्य से नहीं बच पाएंगे.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








