
शादी समारोह में सीढ़ियों पर फिसले CM शिवराज सिंह चौहान, लड़खड़ाकर गिरे, देखें VIDEO
AajTak
Shivraj Singh Chauhan slipped: बीजेपी के राष्ट्रीय नेता के भतीजे के शादी समारोह में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सीढ़ियों पर फिसलकर गिर गए.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) एक शादी समारोह में फिसलकर गिर पड़े. इस दौरान साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें उठाया और फिर सभी आगे के लिए रवाना हो गए. उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एक बड़े होटल में यह पूरा घटनाक्रम हुआ.
जिले के काशीपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी का प्रतिभोज कार्यक्रम रखा गया था. इसमें शरीक होने देश के कई राज्यों से बीजेपी के मुख्यमंत्री और बड़े नेता आए हुए थे. इन्हीं मेहमानों में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे. देखें VIDEO:
इस दौरान देखा गया कि सीएम शिवराज जैसे ही प्रतिभोज कार्यक्रम के लिए निकले, वैसे ही अचानक सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़े. इससे उनके साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, फौरन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया और आगे को रवाना हुए.
बीजेपी के राष्ट्रीय नेता शिव प्रकाश के भतीजे के विवाह का प्रतिभोज काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एक बड़े होटल में आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत देश की कई राजनीतिक हस्तियों ने शिकरत की.
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश के पास मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की संगठन इकाई का प्रभार है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









