
शादी में 'भड़काऊ' ड्रेस पहनकर पहुंची महिला, हुई ट्रोल, PHOTOS वायरल
AajTak
महिला अपनी सहेली की शादी में शरीक होने पहुंची थी. इस दौरान उसने सफेद रंग की ट्रांसपेरेंट ड्रेस (See Through Dress) पहन रखी थी, जिसे देखकर मेहमान हैरान रह गए. तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे महिला कई लोगों के बीच खड़ी है.
शादी समारोह में सज-धज कर जाना आम बात है. एक महिला ने भी ऐसा किया. लेकिन मेहमानों को उसकी ड्रेस बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. लोगों ने महिला के कपड़ों को 'भड़काऊ' और 'अश्लील' बताया है. काफी सारे यूजर्स ने उसे ट्रोल किया है.
ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट 'डेली स्टार' के मुताबिक, महिला की तस्वीरें फेमस फेसबुक ग्रुप 'That's It, I'm Wedding Shaming' पर शेयर की गई हैं. वो अपनी सहेली की शादी में शरीक होने पहुंची थी. इस दौरान उसने सफेद रंग की ट्रांसपेरेंट ड्रेस (See Through Dress) पहन रखी थी, जिसे देखकर मेहमान हैरान रह गए. तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे महिला कई लोगों के बीच खड़ी है.
महिला ने ये ड्रेस ऑनलाइन करीब 1500 रुपये खर्च कर खरीदी थी. उसका मकसद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना था. वो अपने मकसद में कामयाब भी हुई, लेकिन उसे ट्रोल का सामना करना पड़ा.
एक यूजर ने कहा- ऐसी ड्रेस पहनकर किसी पब या डिस्को में जाते हैं, शादी में नहीं. दूसरे ने कहा- लोगों का ध्यान दुल्हन की ओर जाना चाहिए था, लेकिन सब महिला को घूर रहे थे. तीसरे ने कहा- गलत तरीके से ही सही, महिला ने पूरी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली. एक और यूजर ने पूछा- किसी की शादी में ऐसी 'भड़काऊ' ड्रेस पहनने का औचित्य था?
हालांकि, कुछ यूजर्स ने महिला को सपोर्ट भी किया. उन्होंने कहा कि किसी को कपड़ों से जज नहीं करना चाहिए. उनका कहना था कि अगर महिला ने 'अनुपयुक्त' कपड़े पहन भी लिए तो भी उसके लिए गलत भाषा का प्रयोग सही नहीं है.
तस्वीर में महिला सफेद ड्रेस पहने और हाथ में बैग लिए हुए नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वो मेहमानों के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं. महिला की ड्रेस काफी रिवीलिंग है. यूजर्स इसी बात से खफा हो गए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










