
शादी में भी लैपटॉप पर काम करता दिखा दूल्हा, लोग बोले- ये शादी नहीं टिकेगी!
AajTak
आजकल के वक्त में, जब वर्क-लाइफ बैलेंस पर चर्चा बढ़ रही है, एक तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. AI स्टार्टअप 'थॉटली' के को-फाउंडर केसी मैकरेल को अपनी ही शादी में लैपटॉप पर काम करते देखा गया, और यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनकी इस हरकत ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है कि आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी।
मजबूरी इंसान से क्या ना करवाए. शादी जिंदगी का एक ऐसा पल होता है, जिसमें शरीक होने के लिए लोग हर काम को छोड़कर शामिल होते हैं. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं, एक शादी ऐसी भी हो सकती है जहां दूल्हा मंडप के बजाय लैपटॉप को ज्यादा तरजीह दे रहा है? ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
आजकल के वक्त में, जब वर्क-लाइफ बैलेंस पर चर्चा बढ़ रही है, एक तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. AI स्टार्टअप 'थॉटली' के को-फाउंडर केसी मैकरेल को अपनी ही शादी में लैपटॉप पर काम करते देखा गया, और यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनकी इस हरकत ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है कि आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी.
ये तस्वीर उनके साथी को-फाउंडर टोरे लियोनार्ड ने लिंक्डइन पर शेयर की. लियोनार्ड ने बताया कि मैकरेल, जो काम करने की आदत के लिए जाने जाते हैं, वह शादी के दिन भी नहीं रुके. 'थॉटली' ने हाल ही में एक नया क्लाइंट हासिल किया था, जिसे अगले दो हफ्तों के अंदर लॉन्च की जरूरत थी. दुर्भाग्य से, उसी दो हफ्ते के समय में मैकरेल की शादी भी थी.
देखें फोटो
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- ये शादी तो नहीं टिकेगी!
लियोनार्ड ने लिखा- यहां वे अपनी शादी में पुल रिक्वेस्ट (कोडिंग टास्क) निपटाते हुए. शादी के वक्त भी मैकरेल ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को अपनी शादी से ऊपर रखा. इसके बाद, सोशल मीडिया पर लोग इस 'हसल कल्चर' पर बहस छिड़ी हुई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










