
शादी में थूक लगाकर बना रहा था रोटी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
AajTak
थूक लगाकर रोटी बनाने वाले इस 1 मिनट 5 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि रोटी बनाए जाने के दौरान एक शख्स लगातार रोटी के ऊपर थूक रहा है. यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ मेरठ हिंदू जागरण मंच ने दावा किया कि यह मेडिकल थाने इलाके के आरोमा गार्डेन में हुए शादी समारोह का है.
सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें शख्स किसी समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहा था. वीडियो को लेकर दावा किया गया था कि यह वीडियो मेरठ के किसी शादी समारोह का है. वीडियो सामने आने के बाद हिंदू जागरण मंच नाम की संस्था ने इस पर खूब हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी. अब पुलिस ने थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है. थूक लगाकर रोटी बनाने वाले इस 1 मिनट 5 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि रोटी बनाए जाने के दौरान एक शख्स लगातार उसके ऊपर थूक रहा है. यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ मेरठ हिंदू जागरण मंच ने दावा किया कि यह मेडिकल थाने इलाके के आरोमा गार्डेन में हुई शादी समारोह का है. वीडियो को लेकर हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना मेडिकल पहुंचे और जमकर हंगामा किया. इसके बाद रोटी बनाने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी. सचिन सिरोही की मानें तो यह वीडियो जब उनके मोबाइल तक पहुंचा तो उन्होंने इसका पता लगाया. उन्हें जानकारी मिली की वीडियो मेरठ के एक ही एक बैंक्वेट हॉल की है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










