
शादी, प्यार, विदाई, फिर घर वापसी... पति-पत्नी की कहानियों में दिख रहा नीले ड्रम का खौफनाक असर
AajTak
मुस्कान और सौरभ ने भी लव मैरिज की थी और धर्मेंद्र और माया ने भी. मगर शादी के बाद अब धर्मेंद्र को लगता है कि उनकी पत्नी माया की जिंदगी में भी एक साहिल है. जबकि उसी माया को ये लगता है कि धर्मेंद्र की जिंदगी में एक मुस्कान है.
नीले ड्रम को लेकर ना जाने कितने ही मीम्स बन रहे हैं. वायरल हो रहे हैं. इसी बीच एक पति का वीडियो भी सामने आता है. जिसमें वो बता रहा है कि उसकी पत्नी उसे धमकी दे रही है कि टुकड़े कर ड्रम में डाल देंगे, ड्रम के साथ तीन चार बोरी सीमेंट भी है. जी, बिल्कुल सही सुना आपने. सचमुच ये अल्फाज एक पति के हैं और सचमुच उसकी पत्नी ने उसे ऐसा कहा है. और सबसे बड़ा सच ये कि उसके घर के अंदर सचमुच नीले रंग का एक ड्रम भी है और सीमेंट की बोरियां भी. यानि ना ये कोई मीम है, ना मजाक है, ना कोई रील. बल्कि मेरठ की मुस्कान और साहिल के ड्रम का ये सबसे बड़ा असर है. चलिए आपको इस असर की ये पूरी कहानी बताते हैं. एक शख्स है बबलू. बबलू की पत्नी है राधिका. और राधिका का प्रेमी है विकास. मेरठ की ड्रम वाली कहानी 19 मार्च को सामने आई थी. उसके 6 दिन बाद यानि 25 मार्च को खुद बबलू ने अपनी पत्नी राधिका की शादी राधिका के प्रेमी विकास से करवा दी. जानते हैं क्यों? क्योंकि बबलू के दिमाग पर मुस्कान, साहिल और उनका कातिल ड्रम इस कदर हावी था कि सोचा ड्रम में जाने से तो बेहतर है कि अपनी बीवी की शादी उसके प्रेमी से ही करवा दो. और बबलू ने सचमुच थाना परिसर के अंदर मौजूद मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. मगर शादी के चार दिन बाद ही क्या हुआ ये भी आपको बताएंगे.
झांसी के रहने वाले हैं धर्मेंद्र कुशवाहा. फिलहाल, वो यूपी के ही गोंडा में जल निगम में जेई यानि जूनियर इंजीनियर हैं. पर इस वक्त अचानक धर्मेंद्र इसलिए सुर्खियों में हैं क्योंकि इन्हें लगता है कि उनके और उनकी बीवी के बीच भी एक साहिल है. 19 मार्च के बाद से उनको अपनी बीवी माया में मुस्कान नजर आने लगी है. धर्मेंद्र और माया की आधी कहानी तो सचुमच मुस्कान और सौरभ से मिलती जुलती है. मुस्कान और सौरभ ने भी लव मैरिज की थी और धर्मेंद्र और माया ने भी. मगर शादी के बाद अब धर्मेंद्र को लगता है कि उनकी पत्नी माया की जिंदगी में भी एक साहिल है. जबकि उसी माया को ये लगता है कि धर्मेंद्र की जिंदगी में एक मुस्कान है.
बात इल्जाम तक तो ठीक थी लेकिन बात उस दिन बिगड़ी जब माया ने अपने पति धर्मेंद्र को घर के बाहर सड़क पर ही अंग्रेजी वाली झाड़ू यानि वाइपर से धुन दिया. और धुनाई की लाइव तस्वीरें वायरल हो गई. इसके बाद 29 मार्च को पति-पत्नी में फिर झगड़ा हुआ और बात थाने तक पहुंच गई. धर्मेंद्र ने माया के खिलाफ और माया ने धर्मेंद्र के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी. मियां-बीवी का एक दूसरे के खिलाफ ऐसी रिपोर्ट लिखाना या थाने जाना हमारे देश में आम बात है. लेकिन धर्मेंद्र की रिपोर्ट इसलिए खास हो गई क्योंकि इस रिपोर्ट में बाकायदा ड्रम का जिक्र और फिक्र दोनों आ गया था.
दरअसल, धर्मेंद्र ने पहले पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में और फिर मीडिया से बातचीत के दौरान साफ-साफ कहा कि उसकी बीवी यानि माया ने उसे धमकी दी है कि वो उसके टुकड़े कर उसे ड्रम में डाल देगी. धर्मेंद्र यहीं नहीं रुकता वो ये भी साफ साफ कहता है कि माया ने घर की छत पर बाकायदा एक नीला ड्रम रखा हुआ है और साथ में तीन चार बोरी सीमेंट भी है. अब आप ही बताइए ऐसे में ये बेचारा पति डरे नहीं तो क्या करे? धर्मेंद्र नाम का ये पति इतना डरा हुआ है कि बीवी के हाथों पिटने के दौरान इनका चश्मा टूट गया था, पर वो टूटा हुआ चश्मा इन्होंने अब तक नहीं बनवाया.
फिलहाल मुस्कान और साहिल वाली दहशत और घर की छत पर रखे नीले ड्रम के खौफ के बीच धर्मेंद्र ने पुलिस से खुद की सुरक्षा की मांग की है. आगे देखिए क्या होता है. चलिए तो मुस्कान, साहिल और नीले ड्रम के मीम्स और रील के बाहर की असली दुनिया का पहला सच तो आपने देख लिया. अब इस नीले ड्रम का असली खौफ आपको बताते हैं.
यूपी के संतकबीरनगर में धनघटा पुलिस स्टेशन है. उसी पुलिस स्टेशन के अंदर एक मंदिर है. और उसी मंदिर में एक शादी हुई. अब जाहिर है शादी थाना परिसर के अंदर मंदिर में हो रही है तो पुलिस को भी इसकी जानकारी होगी. यानि शादी एक तरह से पुलिस की सहमति से हुई. अब आप कहेंगे इसमें गलत क्या है. तो सही गलत का तो पता नहीं पर ये कोई आम शादी नहीं है. यहां एक पति खुद अपनी पत्नी की शादी अपनी पत्नी के प्रेमी से करवा रहा है. इस शादी के लिए बाकायदा पति ने स्टैंप पेपर पर भी अपनी सहमति दी है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








