
शादी टूटने का सबसे बड़ा कारण क्या? सोशल मीडिया पर लोगों ने बताई राय
AajTak
reasons for divorce today: तलाक के पीछे कौन से कारण हो सकते हैं, इस बारे में लोगों ने अपने विचार साझा किए हैं. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों भारतीय समाज में तलाक इसने ज्यादा बढ़ रहे हैं.
भारतीय समाज में शादी का काफी महत्व है. इसे एक पवित्र बंधन कहा जाता है. ये केवल दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन है. दूल्हा-दुल्हन जीवनभर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लेते हैं. शादी का सांस्कृतिक महत्व भी है.
बीते साल आई एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत में तलाक की दर काफी कम है. यहां केवल एक फीसदी शादी ही तलाक की कगार तक पहुंचती हैं. लेकिन आज के इस वक्त में लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव भी साझा करने लगे हैं. जिनमें कई ऐसे होते हैं, जिनमें लोग शादी में खुश नहीं होने की बात कहते हैं.
खासतौर पर रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग इस तरह के अनुभव शेयर करते हैं. हालांकि तलाक की दर पहले से अधिक बढ़ी है. ऐसा सबसे अधिक शहरी इलाकों में देखने को मिला है.
इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोशल एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने लोगों से सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि भारत में शादी टूटने के पीछे कौन सा सबसे बड़ा कारण है? उन्होंने कहा कि वो ऐसा मानती हैं कि इसके पीछे की वजह शादी के दौरान लिए गए वचन भूल जाना है. उनके सवाल के जवाब में लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए.
कई लोगों ने कहा कि जब कोई जिम्मेदारी नहीं संभालता तो ऐसा होता है. या फिर एक दूसरे पर भरोसा न हो, उम्मीदें ज्यादा बढ़ जाएं, वचनों को पूरा न करें और पश्चिमिकरण भी इसके पीछे की वजह हो सकती है.
हाल के वर्षों में तलाक को लेकर लोगों की सोच में बदलाव आया है. वो अब शादी से ज्यादा अपनी खुद की खुशी को अधिक अहमियत देने लगे हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










