
शादी के 30 साल बाद पति ने बताया ऐसा सच, लोग हुए हैरान
AajTak
पत्नी के गुजर जाने के बाद एक व्यक्ति ने महिला के तौर पर रहना शुरू कर दिया. उसने खुद को ट्रांसजेंडर बताया है. उसके 3 बच्चे भी हैं. उन्होंने अपने बच्चों से भी ये बात बताई और सभी ने इसे 'स्वीकार' कर लिया. हाल ही में एक वेबसाइट पर खुद उन्होंने अपनी कहानी साझा की है.
पत्नी के गुजर जाने के बाद एक शख्स महिला की तरह ही रहने लगा. उनका कहना है कि वह हमेशा से पत्नी की तरह बनना चाहते थे. लेकिन समाज के दबाव में ऐसा नहीं कर सकते थे. लेकिन जब पत्नी की मौत हो गई तो उन्होंने खुलासा किया कि वो असल में एक ट्रांसजेंडर हैं. ये बात उन्होंने कई साल तक लोगों से छिपाए रखी. उनके तीन बच्चे हैं. 57 साल के टोनी की पहचान अब चेरिलिन हॉल के रूप में होती है. चेरिलिन खुद को ट्रांसजेंडर महिला बताती हैं. वो ब्रिटेन के नॉर्थम्पटनशायर में रहती हैं. उन्होंने बताया है कि वह अपनी पत्नी थेरेसा के प्यार में पड़ गई थीं, क्योंकि वह उसकी तरह ही दिखना चाहती थीं.
जब चेरिलिन 23 साल की थीं तो 30 साल की थेरेसा से एक पब में मिली थीं. शादी के कई साल बाद जब थेरेसा की मौत हुई तो चेरिलिन ने अपनी पहचान उजागर की और महिला के रूप में रहने लगीं. हालांकि, चेरिलिन ने थेरेसा को अपने बारे में बता रखा था. वो अकेले में महिलाओं के कपड़े पहनती थीं.
द मिरर के मुताबिक, चेरिलिन को हमेशा ऐसा लगता था कि वह एक महिला होने के लिए बनी हैं, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी हुईं उन्हें लगने लगा कि अगर उन्होंने इस बात का खुलासा किया तो समाज उन्हें स्वीकार नहीं करेगा. ऐसे में जब चेरिलिन की शादी हो गई तब भी उन्होंने पुरुष के रूप में रहना जारी रखा. 2019 में पत्नी की कैंसर से मृत्यु होने तक चेरिलिन उसी तरह से रहीं.
चेरिलिन कहती है- जब मैं अपनी मां को मेकअप करते देखती थी, सोचती थी कि 'मैं ऐसा कब कर सकती हूं?' महिलाओं के कपड़े पहनने की चाह होती थी. मैं बहुत शर्मीली थी और मुझे महिलाओं की तरह दिखने में बहुत दिलचस्पी थी. लेकिन जाहिर है, मैं तब ये सब नहीं कर सकती थी.
पत्नी को बताया था सच
चेरिलिन ने शादी से पहले थेरेसा को बताया था कि वह महिलाओं के कपड़े पहनना पसंद करती हैं. बाद में चेरिलिन ने अपने बच्चों से भी ये बात बताई और सभी ने इसे 'स्वीकार' कर लिया. आगे चलकर सितंबर 2016 में, चेरिलिन की पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला और जनवरी 2019 में उनकी मौत हो गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










